Jeep Meridian (Source. Jeep Meridian) 
ऑटोमोबाइल

SUV लेने का सपना अब होगा सस्ता, Jeep की गाड़ियों पर 4 लाख तक की भारी छूट, फरवरी में बड़ा मौका

Jeep भारत में अपनी बिक्री को रफ्तार देने के लिए बड़ा दांव खेल रही है। जनवरी में सिर्फ 228 यूनिट्स की बिक्री के बाद कंपनी ने फरवरी महीने में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए जबरदस्त होने वाली है।

सिमरन सिंह

Jeep Compass Price: अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी जीप भारत में अपनी बिक्री को रफ्तार देने के लिए बड़ा दांव खेल रही है। जनवरी में सिर्फ 228 यूनिट्स की बिक्री के बाद कंपनी ने फरवरी महीने में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत Jeep की गाड़ियों पर 4 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। खास बात यह है कि यह ऑफर जीप के एंट्री-लेवल मॉडल से लेकर फ्लैगशिप SUV तक लागू है।

कंपनी का यह डिस्काउंट ऑफर Jeep Compass, Jeep Meridian और Jeep Grand Cherokee पर उपलब्ध है। हालांकि यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है और फरवरी 2026 के अंत तक वैध रहेगा। शहर और डीलर के हिसाब से छूट की रकम में थोड़ा फर्क हो सकता है।

Jeep Compass: कम बजट में प्रीमियम SUV

Jeep Compass भारतीय बाजार में कंपनी की सबसे किफायती SUV मानी जाती है। फरवरी में इस SUV पर 2.75 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर में कंज्यूमर डिस्काउंट, कॉर्पोरेट ऑफर और स्पेशल डील शामिल हैं। कंपास में 170 हॉर्सपावर वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आता है। कुछ वेरिएंट्स में 4×4 क्षमता भी दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 17.73 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Jeep Meridian: सबसे ज्यादा बचत का मौका

अगर आप बड़ी फैमिली SUV तलाश रहे हैं, तो Jeep Meridian पर कंपनी सबसे ज्यादा फायदा दे रही है। यह SUV 5-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में आती है। फरवरी महीने में इस पर 3.25 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है।

इसमें भी वही 170 हॉर्सपावर का 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। टॉप वेरिएंट्स में 4×4 सिस्टम भी मौजूद है। मेरिडियन की शुरुआती कीमत 23.33 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Jeep Grand Cherokee: लग्जरी SUV पर बंपर छूट

Jeep की फ्लैगशिप SUV Grand Cherokee पर कंपनी सबसे बड़ी छूट दे रही है। इस मॉडल पर कुल 4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राहकों को "Jeep Wave Exclusive Ownership Program" का फायदा भी मिलेगा, जिसमें 3 साल की वारंटी और प्रायोरिटी सर्विसिंग शामिल है।

इस SUV में 272 हॉर्सपावर का 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव के साथ आता है। इसकी कीमत 63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला