धमाकेदार फीचर्स से लैस जीप इंडिया मेरिडियन के दो स्पेशल एडिशन कार हुई लॉन्च, जानें क्या है खास

File Photo - 2023-04-11T193304.307
Source - Jeep India
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: जीप इंडिया ने अपनी बिल्कुल नई 7-सीटर एसयूवी 2023 जीप मेरिडियन एक्स और जीप मेरिडियन अपलैंड को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जीप कंपनी ने इस नई कार की कीमतों का भी ऐलान कर दिया है। नई 2023 जीप मेरिडियन 7-सीटर एसयूवी को भारत में 32.95 लाख की कीमत पर लॉन्च किया गया है। 

स्पेशल एडिशन दो रंगों सिल्वर मून और गैलेक्सी ब्लू 

नई जीप मेरिडियन को ग्राहकों की डिमांड के आधार पर एक और बोल्ड लुक दिया गया है।  प्रीमियम एसयूवी ब्रांड दो लिमिटेड स्पेशल एडिशन जीप मेरिडियन एक्स और जीप मेरिडियन अपलैंड पेश कर रहा है, जो एडवेंचर और सोफिस्टिकेशन के द्वंद्व पर प्रकाश डालते है। स्पेशल एडिशन नई स्टाइलिंग और एक्सेसरी पैक के साथ जीप ब्रांड की प्रसिद्ध 4x4 क्षमता देता हैं। स्पेशल एडिशन दो रंगों सिल्वर मून और गैलेक्सी ब्लू को भी स्पोर्ट करेगा जो नई पेशकशों के लिए एक अनोखा दृश्य प्रदान करता है। स्पेशल एडिशन के साथ ग्राहकों को उनकी पसंद और व्यक्तित्व के आधार पर एक वैरिएंट का चयन करने का ऑप्शन प्रदान करेगा। अर्बन फोकस्ड जीप मेरिडियन एक्स को उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो एक प्रीमियम अर्बन ड्राइव अनुभव की उम्मीद करते हैं। यह एडिशन एसयूवी के अपमार्केट फील को बढ़ाते हुए अधिक प्रीमियम और अनुभव प्रदान करेगा।

सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं के साथ लैस 

जीप मेरिडियन एक्स स्टाइलिश बॉडी कलर लोअर, ग्रे रूफ और ग्रे पॉकेट के साथ अलॉय व्हील देता है। इसके अलावा, यह साइड मोल्डिंग, पडल लैंप्स जैसे बाहरी मॉडिफिकेशन और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे इंटीरियर मॉडिफिकेशन देता है। इसके अलावा, दोनों वेरिएंट के खरीदारों को सेल मूल्य के 50% पर रियर एंटरटेनमेंट पैकेज की पेशकश की जाएगी। इस एसयूवी ने प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट को अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं के साथ लैस किया है। यह अत्यधिक सक्षम और तेज़ एसयूवी केवल 10.8 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और 198 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक जा सकती है। जीप मेरिडियन के स्पेशल एडिशन की बुकिंग अब जीप डीलरशिप और जीप इंडिया की वेबसाइट (jeep-india.com) पर शुरू कर दी गई है और इसकी कीमत रुपए 32.95 लाख से शुरू होती है। जीप मेरिडियन स्पेशल एडिशन की डिलीवरी अप्रैल 2023 के दूसरे हाफ से शुरू की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com