Rolls Royce Boat Tail में क्या है खास। (सौ. Rolls Royce) 
ऑटोमोबाइल

सिर्फ 3 लोगों के पास है यह लग्जरी Rolls-Royce Boat Tail, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Rolls-Royce यह नाम खुद में ही शाही ठाट-बाट का प्रतीक है। कंपनी की एक ऐसी कार है जो दुनिया की सबसे महंगी कारों में गिनी जाती है Rolls-Royce Boat Tail। खास बात यह है।

सिमरन सिंह

Rolls Royce Boat Tail: दुनियाभर में लग्जरी कारों का क्रेज हर दिन बढ़ता जा रहा है, लेकिन जब बात आती है Rolls-Royce की, तो यह नाम खुद में ही शाही ठाट-बाट का प्रतीक है। कंपनी की एक ऐसी कार है जो दुनिया की सबसे महंगी कारों में गिनी जाती है Rolls-Royce Boat Tail। खास बात यह है कि इस कार के मालिक पूरी दुनिया में सिर्फ तीन लोग हैं।

कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

Rolls-Royce Boat Tail की कीमत लगभग 28 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 232 करोड़ रुपये) है। यह कार रोल्स-रॉयस की सबसे अनोखी और लिमिटेड एडिशन कारों में से एक है। कंपनी ने इस मॉडल की सिर्फ तीन यूनिट्स ही बनाई हैं, और हर यूनिट को ग्राहकों की पसंद और पर्सनैलिटी के मुताबिक कस्टमाइज किया गया है।

डिजाइन जो बनाता है इसे यूनिक

इस कार का डिजाइन Boat से प्रेरित है, इसलिए इसका नाम 'Boat Tail' रखा गया है। यह 4-सीटर लग्जरी कार पूरी तरह हैंडमेड है। इसके रियर पार्ट में दो रेफ्रिजरेटर लगे हैं, जिनमें से एक खास तौर पर शैंपेन रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कार का पिछला हिस्सा लकड़ी के डेक जैसा दिखता है, जो किसी लग्जरी Yacht की याद दिलाता है।

Rolls-Royce ने इस कार को 1910 की अपनी क्लासिक डिजाइन से प्रेरित होकर बनाया है, लेकिन इसमें आधुनिक टेक्नोलॉजी और लग्जरी का शानदार मेल देखने को मिलता है।

सिर्फ तीन लोगों के पास है यह कार

  • इस दुनिया की सबसे महंगी कार के तीन मालिक हैं, और उनके नाम जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
  • पहली Rolls-Royce Boat Tail के मालिक हैं अमेरिकी रैपर Jay-Z और उनकी पत्नी Beyoncé।
  • दूसरी कार कथित तौर पर पर्ल इंडस्ट्री से जुड़े एक अरबपति के पास है।
  • तीसरी यूनिट के मालिक हैं अर्जेंटीना के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी Mauro Icardi।

इन तीनों मॉडलों का डिजाइन और कलर स्कीम अलग-अलग है, लेकिन सभी में कंपनी की रॉयल क्राफ्ट्समैनशिप और एक्सक्लूसिव लक्जरी का शानदार प्रदर्शन होता है।

ध्यान दें

Rolls-Royce Boat Tail न सिर्फ एक कार है, बल्कि यह एक कलाकृति है जो विलासिता और शाही जीवनशैली की परिभाषा तय करती है। इसकी कीमत, डिजाइन और एक्सक्लूसिविटी इसे दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित कारों में शुमार करती है।

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह