Ola Electric ने टाली S1 Z और Gig की लॉन्च। (सौ. Ola) 
ऑटोमोबाइल

Ola Electric ने टाली S1 Z और Gig स्कूटर्स की डिलीवरी, अब पूरा फोकस Roadster प्लेटफॉर्म पर

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी Ola Electric दो प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स – S1 Z और Gig की डिलीवरी को फिलहाल टाल दिया है। फिलहाल कंपनी का पूरा ध्यान Roadster ई-बाइक प्लेटफॉर्म पर है।

सिमरन सिंह

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी Ola Electric ने अपने दो प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स – S1 Z और Gig की डिलीवरी को फिलहाल टाल दिया है। कंपनी का कहना है कि फिलहाल उसका पूरा ध्यान Roadster ई-बाइक प्लेटफॉर्म पर है, और बाकी उत्पादों को चरणबद्ध तरीके से लॉन्च किया जाएगा।

“हर प्रोडक्ट को मिले सही माइंडशेयर” – भाविश अग्रवाल

Ola Electric के CEO भाविश अग्रवाल ने इन्वेस्टर्स से बातचीत में कहा, “हम S1 Z, Gig/Gig+ और कुछ अन्य फ्यूचर प्रोडक्ट्स को डिले कर रहे हैं और इन्हें इस तरह से लॉन्च करेंगे कि हर उत्पाद को ग्राहकों का सही माइंडशेयर मिल सके।” उन्होंने आगे कहा, “अभी हमारा पूरा फोकस Roadster प्लेटफॉर्म पर है – जिसमें Roadster X, X Plus और फिर Roadster और Arrowhead शामिल हैं। Gig, Gig Plus, Z और थ्री-व्हीलर प्लेटफॉर्म बाद में आएंगे।”

नवंबर में हुआ था लॉन्च, मई 2025 से थी डिलीवरी की योजना

Ola S1 Z और Gig स्कूटर्स को कंपनी ने नवंबर 2024 में लॉन्च किया था। इनकी डिलीवरी मई 2025 से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है।

जानिए S1 Z और Gig स्कूटर्स के फीचर्स

Ola S1 Z की कीमत ₹59,999 (एक्स-शोरूम) है और यह दो 1.5 kWh की रिमूवेबल बैटरी पैक्स से लैस है। इसमें 3 kW का हब मोटर लगा है जो एक बार चार्ज पर 146 किमी की रेंज देता है। वहीं Ola Gig, जो कि लास्ट माइल डिलीवरी सेवाओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है, ₹39,999 (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 1.5 kWh की बैटरी मिलती है जो 112 किमी तक की रेंज देती है। Gig+ वेरिएंट में एक या दो बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं, जिनकी रेंज क्रमशः 81 किमी और 157 किमी है।

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

Explainer: न अनाथालय, न वृद्धाश्रम... नीता अंबानी का 100 एकड़ में बनेगा अनंत आश्रय, जानें क्या है खास?