Odysse Sun Electric Scooter: रोजाना ऑफिस आने-जाने या शहर के भीतर छोटे-मोटे कामों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे है तो Odysse Sun आपके लिए एक शानदार विकल्प लेकर आया है। बता दें कि कंपनी ने इसे अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दो बैटरी ऑप्शन के साथ लाया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹81,000 है जबकि टॉप वेरिएंट के लिए ₹91,000 तक कि कीमत है।
Odysse Sun के बारे में बताए तो इसका खास डिजाइन थोड़ा बड़ा और एर्गोनॉमिक रखा गया है जिससे रोजाना की राइड में बेहतर कम्फर्ट मिलने की उम्मीद है। वहीं स्कूटर में स्पोर्टी लुक के साथ LED लाइटिंग और एविएशन-ग्रेड सीट दी गई है। साथ ही इसमें खास बात यह है कि इसमें सीट के नीचे 32 लीटर का बड़ा स्टोरेज स्पेस मिलता है जहां रोजमर्रा का सामान आसानी से रखा जा सकता है।
वहीं यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Patina Green, Gunmetal Grey, Phantom Black और Ice Blue चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। जिसका सीधा मतलब है कि ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइन चुन सकते हैं।
Odysse Sun के खास फीचर्स को देखे तो इसमें 1.92kWh और 2.8kWh के दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। जिसमें छोटी बैटरी वाला मॉडल करीब 85km की रेंज देता है जबकि 2.8kWh बैटरी वाला वेरिएंट फुल चार्ज पर लगभग 130km तक चल सकता है। वहीं दोनों बैटरियां AIS-156 सर्टिफाइड हैं। जिन्हें पूरी तरह चार्ज होने में करीब 4 से 4.5 घंटे का समय लगता है। ऐसे में रोजाना कम दूरी तय करने वाले यूजर्स के लिए छोटा बैटरी पैक पर्याप्त हो सकता है जबकि ज्यादा रनिंग वालों के लिए 2.8kWh विकल्प ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है।
जानकारी के लिए बता दें कि राइडिंग कम्फर्ट के लिए स्कूटर में आगे टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे मल्टी-लेवल एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। वहीं ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। साथ ही फीचर्स की बात करें तो इसमें कीलेस स्टार्ट-स्टॉप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डबल फ्लैश रिवर्स लाइट मिलती है। वहीं स्कूटर में Drive, Parking और Reverse तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। जिसमें Reverse मोड पार्किंग या स्कूटर को पीछे करने में मदद करता है।
इसके अलावा इसमें Regenerative Braking भी मिलता है। इसमें स्कूटर की स्पीड कम होने के दौरान पैदा होने वाली ऊर्जा को दोबारा बैटरी में भेजने की तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं कीमत और रेंज को देखते हुए Odysse Sun उन लोगों के लिए एक विकल्प है जो रोजाना शहर में इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं।