सिमरन सिंह
पेट्रोल की बढ़ती कीमत और शहरों के ट्रैफिक के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। कम रनिंग कॉस्ट, आसान चार्जिंग और बेहतर रेंज इन्हें रोजाना ऑफिस आने-जाने वालों के लिए उपयोगी बनाती है।
सिर्फ कीमत देखकर इलेक्ट्रिक स्कूटर न खरीदें। ऑफिस कम्यूट के लिए इन चीजों पर जरूर ध्यान दें:
रियल-वर्ल्ड रेंज
बैटरी क्षमता
चार्जिंग टाइम
सर्विस नेटवर्क
सीट और राइडिंग कंफर्ट
इसकी रेंज 94-212 KM तक TVS iQube कई वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार अलग-अलग वेरिएंट 94 से 212 किलोमीटर तक की रेंज देते हैं। आरामदायक सीट, मजबूत बिल्ड और स्मार्ट फीचर्स इसे डेली कम्यूट के लिए उपयोगी बनाते हैं। जिसकी शुरुआती कीमत करीब ₹93,000 है।
इसकी रेंज 123-159 KM तक Ather Rizta को फैमिली और रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें आरामदायक सीट, बड़ा स्टोरेज स्पेस और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के अनुसार इसकी रेंज 123 से 159 KM तक है। जिसकी शुरुआती कीमत करीब ₹1.04 लाख है।
इसकी रेंज करीब 95 KM Suzuki e-Access कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का मॉडल है। इसमें 3.07kWh बैटरी और 4.1kW मोटर दी गई है। फुल चार्ज पर यह करीब 95 किलोमीटर तक चल सकता है। इसकी स्मूथ राइडिंग डेली ऑफिस कम्यूट के लिए काम आ सकती है।
इसकी रेंज 92-165 KM तक Hero MotoCorp की Vida रेंज में V2 और VX2 जैसे मॉडल शामिल हैं। इनमें पोर्टेबल चार्जिंग की सुविधा मिलती है, जिससे जरूरत के हिसाब से चार्ज करना आसान हो जाता है। कंपनी के अनुसार इनकी रेंज 92 से 165 KM तक हो सकती है।
इसके रेंज 113 KM तक Bajaj Chetak C2501 में मेटल बॉडी दी गई है, जो इसे मजबूत और प्रीमियम लुक देती है। इसमें 2.5kWh बैटरी पैक और 2.2kW इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। कंपनी के अनुसार इसकी रेंज 113 KM तक है। जिसकी शुरुआती कीमत करीब ₹96,000 है।
ऑफिस कम्यूट के लिए स्कूटर चुनते समय अपनी जरूरत देखें।
ज्यादा रेंज चाहिए: TVS iQube
फैमिली + स्टोरेज: Ather Rizta
स्मूथ राइड: Suzuki e-Access
पोर्टेबल चार्जिंग: Hero Vida
मेटल बॉडी: Bajaj Chetak C2501
अगर आपका रोजाना ऑफिस आना-जाना तय रूट पर है, तो इलेक्ट्रिक स्कूटर पेट्रोल स्कूटर के मुकाबले रनिंग कॉस्ट कम करने में मदद कर सकता है। लेकिन खरीदने से पहले अपना डेली किलोमीटर, चार्जिंग की सुविधा, रियल-वर्ल्ड रेंज और नजदीकी सर्विस सेंटर जरूर चेक करें।