Traffic Rules (Source. X) 
ऑटोमोबाइल

सावधान! अब कैमरा करेगा फैसला, ट्रैफिक नियम तोड़ा तो सीधा घर पहुंचेगा चालान, लाइसेंस भी हो सकता है रद्द

Traffic Challan: ट्रैफिक पुलिस की नजर से बचकर निकल जाना आसान है, तो अब यह सोच बदल लीजिए। सड़कों पर मैनुअल चेकिंग का दौर तेजी से खत्म हो रहा है। अब एआई तकनीक से लैस सिस्टम पलक झपकते ही पकड़ लेंगा।

सिमरन सिंह

What is ANPR System: अगर आप सोचते हैं कि ट्रैफिक पुलिस की नजर से बचकर निकल जाना आसान है, तो अब यह सोच बदल लीजिए। सड़कों पर मैनुअल चेकिंग का दौर तेजी से खत्म हो रहा है। अब एआई तकनीक से लैस सिस्टम पलक झपकते ही नियम तोड़ने वालों को पकड़ रहे हैं।

ANPR सिस्टम: अब हर नंबर प्लेट पर नजर

देश के कई शहरों में ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकगनीशन) सिस्टम लगाए जा चुके हैं। ये हाई-टेक कैमरे सिग्नल जंप, ओवरस्पीडिंग और लेन वायलेशन को तुरंत रिकॉर्ड कर लेते हैं। डिजिटल सिस्टम की खास बात यह है कि जैसे ही कोई वाहन नियम तोड़ता है, उसका डेटा तुरंत डेटाबेस में अपडेट हो जाता है। इससे न तो पहचान छुपाई जा सकती है और न ही चालान से बचा जा सकता है। पहले जहां कुछ लोग मैनुअल चेकिंग से बच निकलते थे, अब तकनीक ने यह रास्ता बंद कर दिया है।

अनपेड ई-चालान के गंभीर परिणाम

अगर आप समय पर ई-चालान का भुगतान नहीं करते, तो मामला सिर्फ जुर्माने तक सीमित नहीं रहेगा।

  • पेंडिंग चालान होने पर गाड़ी का इंश्योरेंस रिन्यू नहीं होगा।
  • फिटनेस सर्टिफिकेट अटक सकता है।
  • बार-बार नियम तोड़ने पर ड्राइविंग लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है।
  • गंभीर मामलों में वाहन जब्त भी किया जा सकता है।
  • यानी छोटी सी लापरवाही आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है।

EV फ्लीट्स के लिए बढ़ी चुनौती

इलेक्ट्रिक गाड़ियों का उपयोग अब डिलीवरी और राइड-हेलिंग सेवाओं में तेजी से बढ़ रहा है। फ्लीट में शामिल वाहन दिनभर 120 से 180 किलोमीटर तक चलते हैं, जिससे कैमरों की नजर में आने की संभावना ज्यादा रहती है। एक ही गाड़ी को अलग-अलग ड्राइवर चलाते हैं और कई बार राज्य की सीमाएं भी पार होती हैं। ऐसे में अनपेड चालान का बोझ तेजी से बढ़ सकता है, जो कंपनियों के लिए आर्थिक जोखिम बन सकता है।

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी सख्त नियम

भले ही इलेक्ट्रिक वाहनों को PUC सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होती, लेकिन अन्य सभी ट्रैफिक नियम उन पर समान रूप से लागू हैं।

  • हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस अनिवार्य है।
  • चार्जिंग स्टेशन पर अवैध पार्किंग करने पर भारी जुर्माना लगेगा।
  • 'EV-Only' स्लॉट को ब्लॉक करने पर भी दंड तय है।
  • यानी EV चलाने वालों को भी नियमों का पालन उतनी ही सख्ती से करना होगा।

अब बचना मुश्किल

एआई आधारित ट्रैफिक निगरानी ने सड़कों पर अनुशासन बढ़ा दिया है। नियम तोड़ने की आदत अब महंगी पड़ सकती है। इसलिए बेहतर है कि समय पर चालान भरें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें वरना डिजिटल कैमरा हर गलती का हिसाब रख रहा है।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा