Traffic Rules को जानना है जरूरी। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

ट्रैफिक नियमों का पालन न करना पड़ सकता है भारी, जानें किन गलतियों पर कटता है चालान

कई लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनका चालान कट जाता है। आइए जानते हैं, किन कारणों से आपका चालान कट सकता है और किन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: अगर आप बाइक या कार चलाते हैं, तो आपको ट्रैफिक नियमों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कई ऐसे प्रावधान हैं, जिनके उल्लंघन पर आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। कई लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनका चालान कट जाता है। आइए जानते हैं, किन कारणों से आपका चालान कट सकता है और किन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

बाइक चलाते समय इन गलतियों से बचें

1. चप्पल या सैंडल पहनकर बाइक चलाना

अगर आप चप्पल, स्लीपर, सैंडल या फ्लिप-फ्लॉप पहनकर बाइक चलाते हैं, तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के अनुसार, इस स्थिति में ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है।

2. हेलमेट न पहनना

बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। यदि आपने हेलमेट नहीं पहना है या आपके पीछे बैठे यात्री ने हेलमेट नहीं लगाया है, तो आपका चालान कट सकता है। यह नियम आपकी सुरक्षा के लिए बनाया गया है, इसलिए इसे नजरअंदाज न करें।

3. दो से ज्यादा सवारी बैठाना

अगर एक बाइक पर दो से ज्यादा लोग बैठते हैं, तो यह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन माना जाता है। ऐसी स्थिति में चालान काटा जाता है, साथ ही सड़क दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।

कार चालकों के लिए ये नियम जानना जरूरी

4. काले रंग की टी-शर्ट या शर्ट पहनकर कार चलाना

यदि आप कार चलाते समय काले रंग की शर्ट या टी-शर्ट पहनते हैं, तो इसका असर ट्रैफिक कैमरों पर पड़ सकता है। काले कपड़ों के कारण सीट बेल्ट दिखाई नहीं देती, जिससे कैमरा इसे रिकॉर्ड नहीं कर पाता और आपका चालान कट सकता है।

5. सीट बेल्ट न लगाना

कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। नए नियमों के अनुसार, सीट बेल्ट न लगाने पर ₹1000 तक का चालान काटा जा सकता है।

6. मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना

बाइक हो या कार, ड्राइविंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है। अगर आप गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करते हैं या मैसेज करते हैं, तो ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है।

7. तय स्पीड लिमिट से तेज गाड़ी चलाना

हर सड़क के लिए एक गति सीमा निर्धारित होती है। अगर आप स्पीड लिमिट से ज्यादा तेज गाड़ी चलाते हैं, तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है।

किन नियमों का पालन करना अनिवार्य है?

8. नाबालिग के वाहन चलाने पर चालान

यदि कोई नाबालिग कार या बाइक चलाता है, तो उसकी गाड़ी का चालान कट सकता है और गाड़ी के मालिक पर भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

9. एंबुलेंस को साइड न देना

अगर आप एंबुलेंस या किसी इमरजेंसी वाहन को रास्ता नहीं देते, तो यह गैर-कानूनी है। इसके लिए ₹10,000 तक का जुर्माना और 6 महीने की जेल हो सकती है। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 194E के तहत, किसी भी इमरजेंसी वाहन को रोकना दंडनीय अपराध है।

कानूनी रूप से अनिवार्य

ट्रैफिक नियमों का पालन करना न केवल कानूनी रूप से अनिवार्य है, बल्कि यह आपकी सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। गाड़ी चलाते समय इन नियमों का पालन करें, ताकि न केवल चालान से बचा जा सके, बल्कि सड़क पर भी सुरक्षित सफर किया जा सके।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस