Cab को लेकर नया नियम। Source. Pixabay
ऑटोमोबाइल

Ola Cab में अब नहीं देना होगा जल्दी राइड पाने के लिए एक्स्ट्रा पैसा, CCPA ने लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना

Cab Booking Tips: कई बार टिप या ऐड-ऑन के नाम पर दिखने वाला यह विकल्प ग्राहकों को ज्यादा भुगतान करने के लिए प्रेरित कर सकता है। अब केंद्र सरकार ने इस मामले में सख्ती दिखाई है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • CCPA ने Ola की पैरेंट कंपनी ANI Technologies पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

  • बुकिंग से पहले टिप या ऐड-ऑन मांगने वाले सभी प्रॉम्प्ट बंद करने का निर्देश दिया है।

  • CCPA ने 1 से 15 जून 2026 के बीच दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई की बुकिंग का विश्लेषण किया है।

CCPA Dark Patterns: कैब बुक करते समय अगर ऐप आपसे जल्दी राइड मिलने के नाम पर एक्स्ट्रा पैसे मांगता है तो सावधान हो जाइए। कई बार टिप या ऐड-ऑन के नाम पर दिखने वाला यह विकल्प ग्राहकों को ज्यादा भुगतान करने के लिए प्रेरित कर सकता है। अब केंद्र सरकार ने इस मामले में सख्ती दिखाई है। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने Ola की पैरेंट कंपनी ANI Technologies पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही कंपनी को बुकिंग से पहले टिप या ऐड-ऑन मांगने वाले सभी प्रॉम्प्ट बंद करने का निर्देश दिया है।

Ola पर क्यों हुई कार्रवाई?

CCPA को लेकर बताया गया है कि Ola ऐप पर कैब खोजते समय ग्राहकों को ऐसे मैसेज दिखाए जाते थे जिनसे लगता था कि टिप देने पर जल्दी राइड मिलने की संभावना बढ़ सकती है। उदाहरण के लिए ऐप पर “Adding a tip might help increase the chances of getting a ride faster” और “Tip now to boost the chances of getting a ride sooner” जैसे संदेश दिखाई देते थे।

जांच में यह भी सामने आया कि मई 2025 में ऐप पर 10 से 40 रुपये तक के ऐड-ऑन विकल्प थे जो बाद में बढ़कर 140 रुपये तक पहुंच गए। कुछ मामलों में 499 रुपये तक का अतिरिक्त भुगतान चुनने का विकल्प भी मिला।

एक्स्ट्रा पैसे देने पर भी जल्दी नहीं मिलती थी कैब

इस मामले में सबसे अहम बात Ola के अपने बुकिंग डेटा से सामने आई। CCPA ने 1 से 15 जून 2026 के बीच दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई की बुकिंग का विश्लेषण किया। इसमें ऐड-ऑन देने वाले ग्राहकों की राइड एक्सेप्ट होने की दर कम पाई गई।

शहरऐड-ऑन के साथबिना ऐड-ऑन
दिल्ली38%62%
बेंगलुरु40%68%
मुंबई39%68%

जिसका सीधा मतलब है कि अतिरिक्त भुगतान करने से जल्दी कैब मिलने का दावा कंपनी के अपने आंकड़ों से साबित नहीं हुआ।

टिप के नाम पर दबाव बनाना माना गया डार्क पैटर्न

CCPA ने इस तरीके को अनुचित व्यापार व्यवहार और Confirm Shaming जैसे डार्क पैटर्न से जुड़ा माना। इसका मतलब है कि ऐप का डिजाइन ग्राहक को ऐसा महसूस करा सकता है कि अतिरिक्त पैसे नहीं देने पर उसकी राइड मिलने की संभावना घट जाएगी।

Rapido पर भी हो चुकी है कार्रवाई

इससे पहले सितंबर 2026 में Rapido की पैरेंट कंपनी पर भी 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। वहीं Uber और Namma Yatri के खिलाफ जांच जारी है। नियमों में सामने आया है कि ड्राइवर को टिप देने का विकल्प यात्रा पूरी होने के बाद ही दिखाया जा सकता है। ग्राहक ऐसी शिकायतों के लिए नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन नंबर 1915 पर संपर्क कर सकते हैं।

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट