

Highlight:
नेक्स्ट-जनरेशन Hyundai Creta को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स में बताया गया है।
इस बार गाड़ी के एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
इसमें 17-इंच के बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नए सॉफ्टवेयर की हो रही है।
New Hyundai Creta 2027: भारतीय बाजार में Hyundai Creta की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। अब कंपनी अपनी इस पॉपुलर SUV को बिल्कुल नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि नेक्स्ट-जनरेशन Hyundai Creta को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस बार गाड़ी के एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। हाल ही में भारत में टेस्टिंग के दौरान इसकी नई केबिन की झलक भी सामने आई है। सबसे ज्यादा चर्चा इसके 17-इंच के बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नए सॉफ्टवेयर की हो रही है।
नई Hyundai Creta के बारे में बताए तो इसमें मौजूदा मॉडल के मुकाबले पूरी तरह नया डैशबोर्ड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि इसमें कंपनी का नया Hyundai Pleos Connect इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसका सबसे बड़ा आकर्षण 17-इंच की बड़ी सेंट्रल टचस्क्रीन हो सकती है जो देखने में लैपटॉप जैसी होगी। इसके अलावा ड्राइवर के सामने एक अलग और पतला डिजिटल डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसमें स्पीड और ड्राइविंग से जुड़ी जरूरी जानकारी दिखाई देगी। इस तरह कंपनी डैशबोर्ड को ज्यादा मॉडर्न और डिजिटल बनाने की तैयारी में है।
नई Creta का इंफोटेनमेंट सिस्टम सिर्फ म्यूजिक और नेविगेशन तक सीमित नहीं रहेगा। इसमें स्प्लिट-स्क्रीन फीचर मिलने की उम्मीद है जिससे एक ही समय पर स्क्रीन पर अलग-अलग जानकारियां देखी जा सकती है। इसके अलावा इन-बिल्ट ऐप स्टोर, थर्ड-पार्टी ऐप्स डाउनलोड करने की सुविधा, कस्टमाइज होने वाले शॉर्टकट और ऑनलाइन मैप अपडेट जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। लेकिन इन सभी सुविधाओं की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
केबिन को ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए इसमें AI आधारित वॉइस असिस्टेंट मिलने की संभावना है। इसकी मदद से ड्राइवर आवाज के जरिए कई फंक्शन कंट्रोल कर सकेगा। वहीं नई वेन्यू और बेयोन से प्रेरित स्टीयरिंग व्हील डिजाइन भी देखने को मिल सकता है। इसके सेंटर में पारंपरिक Hyundai लोगो की जगह मोर्स कोड स्टाइल ब्रांड मार्क दिए जाने की चर्चा है।
लॉन्च की बात करें तो नेक्स्ट-जनरेशन Hyundai Creta को भारतीय बाजार में 2027 में उतारे जाने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स में साल के मध्य जबकि अन्य में दूसरी छमाही की संभावना जताई गई है। Hyundai ने अभी इसकी लॉन्च डेट और फीचर्स की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं नई टेक्नोलॉजी और बदले हुए डिजाइन के साथ Creta का मुकाबला Kia Seltos, Tata Sierra और दूसरी मिड-साइज SUV से होगा। अब देखना होगा कि नई Creta ग्राहकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।