Nissan Magnite (Source. Nissan) 
ऑटोमोबाइल

निसान की कारें होंगी महंगी: 1 जनवरी 2026 से कीमतों में 3% तक बढ़ोतरी, Magnite खरीदने वालों को झटका

Nissan India: 2026 की शुरुआत में Nissan की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। निसान ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह 1 जनवरी 2026 से कीमतों में 3 प्रतिशत की विधि होगी।

सिमरन सिंह

Nissan Magnite Price Hike: अगर आप 2026 की शुरुआत में Nissan की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी निसान ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह 1 जनवरी 2026 से भारत में अपनी पूरी कार रेंज की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। फिलहाल भारतीय बाजार में निसान की केवल एक ही कार Nissan Magnite बिक्री के लिए उपलब्ध है, लेकिन कीमत बढ़ने का असर सीधे इसी कॉम्पैक्ट SUV पर पड़ेगा।

Nissan Magnite की कीमतों में कितनी होगी बढ़ोतरी?

इस साल की शुरुआत में GST में बदलाव के बाद निसान ने Magnite की कीमतों में बड़ी राहत दी थी। तब इसकी कीमतों में 52 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की कटौती की गई थी। अभी Nissan Magnite की एक्स-शोरूम कीमत 5.62 लाख रुपये से शुरू होकर 10.76 लाख रुपये तक जाती है। हालांकि, 1 जनवरी 2026 से कीमतों में प्रस्तावित बढ़ोतरी के बाद Magnite के दाम करीब 17,000 रुपये से 32,000 रुपये तक बढ़ सकते हैं। इसके बाद इस SUV की नई एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से 11.08 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है। Magnite का सीधा मुकाबला Tata Punch, Hyundai Exter और Maruti Fronx जैसी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUVs से होता है।

2026 में निसान लॉन्च करेगी 3 नई SUV

निसान ने 2026 के लिए भारत में तीन नई गाड़ियों को लॉन्च करने की पुष्टि की है। इनमें सबसे पहली होगी Gravite कॉम्पैक्ट MPV, जो मार्च 2026 तक शोरूम में दस्तक दे सकती है। यह गाड़ी असल में Renault Triber का री-बैज्ड वर्जन होगी, लेकिन इसमें नया एक्सटीरियर डिजाइन और अलग इंटीरियर कलर स्कीम देखने को मिलेगी। Gravite में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जिसे मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है।

Creta को टक्कर देगी Nissan Tekton SUV

फरवरी 2026 में निसान अपनी नई मिड-साइज SUV Tekton लॉन्च करेगी, जिसे Hyundai Creta के मुकाबले उतारा जाएगा। Tekton, Renault Duster के साथ CMF-B प्लेटफॉर्म शेयर करेगी और इसमें भी समान पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलने की संभावना है।

कंपनी ने यह भी साफ किया है कि 2027 में Tekton के प्लेटफॉर्म पर आधारित एक 7-सीटर SUV लॉन्च की जाएगी, जो इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली Renault Bigster/Boreal का री-बैज्ड वर्जन हो सकती है।

अन्य कंपनियां भी बढ़ा रही हैं कीमतें

निसान का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब Mercedes-Benz, BYD और MG जैसी कंपनियां भी इनपुट कॉस्ट बढ़ने और एक्सचेंज रेट अनुकूल न होने के कारण अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं। ऐसे में आने वाले समय में और ऑटो कंपनियों द्वारा भी कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट