Nissan Tekton (Source. Nissan) 
ऑटोमोबाइल

नई SUV से मचेगी धूम, Nissan Tekton आ रही है दमदार लुक और फीचर्स के साथ

Nissan Tekton launch 2026: Nissan ने अपनी नई मिडसाइज SUV Nissan Tekton को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी के मुताबिक यह SUV अब लगभग तैयार है और जून 2026 में पहली बार ग्लोबली पेश की जाएगी।

सिमरन सिंह

Best SUV Under Budget: जापानी कार निर्माता Nissan ने अपनी नई मिडसाइज SUV Nissan Tekton को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी के मुताबिक यह SUV अब लगभग तैयार है और जून 2026 में पहली बार ग्लोबली पेश की जाएगी। पहले इसकी लॉन्चिंग अप्रैल में होने की चर्चा थी, लेकिन अब नई तारीख सामने आ चुकी है।

Renault Duster पर बेस्ड होगी नई SUV

Nissan Tekton को उसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिस पर Renault Duster बनी है। यानी इसमें वही भरोसेमंद टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी, लेकिन इसका डिजाइन पूरी तरह नया और ज्यादा आकर्षक होगा। कंपनी ने इसे नया नाम और यूनिक पहचान दी है ताकि यह बाकी SUVs से अलग नजर आए।

दमदार और प्रीमियम डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो Nissan Tekton का लुक काफी मजबूत और प्रीमियम होगा। इसका डिजाइन काफी हद तक Nissan Patrol से प्रेरित होगा।

  • सामने बड़ी ग्रिल और स्टाइलिश LED हेडलाइट्स
  • कनेक्टेड DRL और ऊंचा बोनट
  • 'Tekton' बैजिंग इसे खास बनाती है

पीछे की तरफ भी कनेक्टेड LED टेललाइट्स और Tekton की ब्रांडिंग दी जाएगी, जिससे इसका मॉडर्न लुक और उभरकर सामने आएगा।

अंदर से भी मिलेगा लग्जरी फील

हालांकि इंटीरियर की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें कई एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे:

  • तीन रंगों वाला डैशबोर्ड
  • बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
  • वायरलेस चार्जिंग, सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स
  • यानी यह SUV अंदर से भी आराम और प्रीमियम अनुभव देने वाली होगी।

सेफ्टी में भी नहीं होगी कोई कमी

Nissan Tekton को सेफ्टी के मामले में भी मजबूत बनाया जाएगा:

  • 6 एयरबैग
  • 360 डिग्री कैमरा
  • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर
  • ABS के साथ EBD
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
  • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

इससे ड्राइविंग ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाएगी।

इंजन और परफॉर्मेंस दमदार

इस SUV में दो टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है:

  • 1.3 लीटर इंजन: करीब 156 bhp पावर
  • 1.0 लीटर इंजन: 100 bhp पावर और 160 Nm टॉर्क

भविष्य में इसका हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें 1.8 लीटर इंजन मिलने की उम्मीद है।

आने वाला है 7-सीटर वर्जन भी

शुरुआत में Nissan Tekton 5-सीटर मॉडल में आएगी, लेकिन 2027 तक इसका 7-सीटर वर्जन भी लॉन्च हो सकता है, जो Renault Boreal पर आधारित होगा। कुल मिलाकर, यह SUV “पैसा वसूल” साबित हो सकती है और मिडिल क्लास के लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकती है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला