PUC के नियम में बदलाव। Source. Navbharat Desk
ऑटोमोबाइल

PUC Certificate New Rules: अब 3 साल तक नहीं कराना होगा प्रदूषण टेस्ट, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी राहत

PUC Certificate Rules 2026: केंद्र सरकार ने PUC सर्टिफिकेट की वैधता से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों में छह साल तक पुराने BS-VI निजी वाहनों को हर साल प्रदूषण जांच कराने की जरूरत नहीं होगी।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • PUC सर्टिफिकेट की वैधता से जुड़े नियमों में बदलाव किया है।

  • छह साल पुराने BS-VI निजी वाहनों को हर साल प्रदूषण जांच कराने की जरूरत नहीं होगी।

  • PUC सर्टिफिकेट तीन साल तक मान्य रहेगा।

PUC Renewal Rules India: आपके पास नई BS-VI कार या बाइक है तो PUC सर्टिफिकेट को लेकर आपके लिए राहत की जानकारी है। बता दें कि केंद्र सरकार ने Pollution Under Control (PUC) सर्टिफिकेट की वैधता से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। वहीं नए नियमों के तहत छह साल तक पुराने BS-VI निजी वाहनों को अब हर साल प्रदूषण जांच कराने की जरूरत नहीं होगी। उनका PUC सर्टिफिकेट तीन साल तक मान्य रहेगा। लेकिन यह राहत सभी गाड़ियों के लिए नहीं है। वाहन की उम्र और उसके निजी या कमर्शियल इस्तेमाल के आधार पर वैधता तय की गई है।

BS-VI निजी गाड़ियों के लिए क्या है नया नियम?

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 13 नवंबर 2026 को केंद्रीय मोटर वाहन (सोलहवां संशोधन) नियम, 2026 अधिसूचित किए। ये नियम सरकारी गजट में प्रकाशित होने के बाद लागू हो गए हैं। इनके मुताबिक पहले रजिस्ट्रेशन की तारीख से छह साल तक पुरानी BS-VI निजी गाड़ियों का PUC सर्टिफिकेट तीन साल के लिए वैध होगा। वहीं छह साल से ज्यादा और 10 साल तक पुरानी गाड़ियों को हर साल PUC रिन्यू कराना होगा। 10 साल से ज्यादा पुरानी BS-VI निजी गाड़ियों के लिए हर छह महीने में नया सर्टिफिकेट लेना जरूरी रहेगा।

कमर्शियल और पुरानी गाड़ियों के लिए कितनी वैधता?

BS-VI कमर्शियल यानी परिवहन वाहनों के लिए अलग समय-सीमा तय की गई है। छह साल तक पुराने वाहनों का PUC सर्टिफिकेट दो साल, छह से 10 साल तक पुराने वाहनों का एक साल और 10 साल से ज्यादा पुराने वाहनों का छह महीने तक मान्य रहेगा। दूसरी ओर BS-I, BS-II और BS-III मानक वाले सभी वाहनों के लिए PUC की वैधता तीन महीने रखी गई है। BS-IV वाहनों के लिए यह अवधि छह महीने होगी।

पुराने PUC सर्टिफिकेट और रिन्यूअल की तारीख का नियम

नए नियम लागू होने से पहले जारी सर्टिफिकेट की वैधता अपने आप नहीं बढ़ेगी। उस पर नई समय-सीमा का फायदा पहली बार रिन्यू कराने के बाद ही मिलेगा। साथ हीरिन्यूअल की तारीख को लेकर भी नियम स्पष्ट किया गया है। अगर मौजूदा PUC की एक्सपायरी से 10 दिन पहले के भीतर रिन्यूअल कराया जाता है तो नया सर्टिफिकेट पुरानी एक्सपायरी तारीख से प्रभावी होगा। लेकिन एक्सपायरी के बाद रिन्यू कराने पर नई वैधता उसी दिन से शुरू होगी। इसलिए वाहन मालिक अपनी PUC की तारीख जरूर जांचें और समय रहते रिन्यूअल कराएं।

नए साल से पहले सरकार ने BS-6 वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत, जानें पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए क्या बदला

Ahmedabad Plane Crash की जांच में कितना काम बाकी? सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, आतंकवाद बंद होने तक कोई चर्चा संभव नहीं; BJP पर भी बोला हमला

Cyclone Akvan: कितने बजे और कहां तट से टकराएगा भीषण चक्रवाती तूफान 'अक्वान'? इन इलाकों में मचाएगा तबाही