Renault Duster (Source. Renault) 
ऑटोमोबाइल

नई Renault Duster की भारत में वापसी तय, 26 जनवरी 2026 को होगी ग्रैंड एंट्री

Renault Drops Nostalgic Teaser: Renault एक बार फिर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी अपनी पॉपुलर SUV Renault Duster की नई जनरेशन को भारत में लॉन्च करने जा रही है।

सिमरन सिंह

Renault Duster Ahead Of India Debut:  भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Renault एक बार फिर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी अपनी पॉपुलर SUV Renault Duster की नई जनरेशन को भारत में लॉन्च करने जा रही है। सोशल मीडिया पर जारी किए गए नए टीजर के जरिए Renault ने साफ कर दिया है कि नई Renault Duster को 26 जनवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। लंबे समय से भारतीय ग्राहकों को इस SUV की वापसी का इंतजार था और अब यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।

नए टीजर में क्या मिला खास संकेत?

Renault द्वारा जारी टीजर में SUV का पूरा लुक सामने नहीं आया है, लेकिन डिजाइन से जुड़े कई अहम इशारे जरूर मिले हैं। टीजर से यह साफ झलकता है कि नई Duster पहले से ज्यादा मजबूत और मॉडर्न अवतार में आएगी। इसका स्टांस ज्यादा चौड़ा दिखाई देता है और SUV वाला फील पहले से कहीं ज्यादा दमदार नजर आ रहा है। कंपनी रणनीतिक तरीके से धीरे-धीरे जानकारियां शेयर कर रही है, ताकि लॉन्च से पहले उत्सुकता बनी रहे।

डिजाइन और इंटीरियर में दिखेंगे बड़े बदलाव

नई जनरेशन Renault Duster में पुराने मॉडल के मुकाबले बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें नया फ्रंट फेसिया, शार्प LED हेडलाइट्स, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और ज्यादा बोल्ड बॉडी लाइन्स मिलने की उम्मीद है। इंटीरियर में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें ड्यूल स्क्रीन सेटअप, पूरी तरह नया डैशबोर्ड लेआउट और बेहतर क्वालिटी मटीरियल दिया जाएगा, जिससे SUV का प्रीमियम फील काफी बढ़ जाएगा।

फीचर्स में होगी टेक्नोलॉजी की भरमार

फीचर्स के मामले में भी नई Renault Duster काफी आगे निकल सकती है। इसमें 360 डिग्री कैमरा, पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग और Level-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलने की संभावना है। इसके अलावा नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मॉडर्न एसी वेंट्स भी दिए जा सकते हैं।

इंजन ऑप्शन और सेगमेंट में मुकाबला

इंजन की बात करें तो नई Renault Duster में 1.2 लीटर माइल्ड हाइब्रिड टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है। SUV में मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन उपलब्ध हो सकते हैं। लॉन्च के बाद नई Duster का सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder और Honda Elevate जैसी पॉपुलर SUVs से होगा।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए