New-Gen Hyundai Venue में क्या है खास। (सौ. Hyundai) 
ऑटोमोबाइल

नई जनरेशन वेन्यू 4 नवंबर को होगी लॉन्च, डिजाइन से लेकर फीचर्स तक आएंगे बड़े बदलाव

Hyundai Venue Facelift price: Hyundai Motors India जल्द ही अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV नई जेनरेशन Hyundai Venue को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है।

सिमरन सिंह

New-Gen Hyundai Venue: Hyundai Motors India जल्द ही अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV नई जेनरेशन Hyundai Venue को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस मॉडल में कई बड़े कॉस्मेटिक और फीचर अपग्रेड किए हैं, जिससे यह मौजूदा वर्जन के मुकाबले ज्यादा स्टाइलिश और टेक-फ्रेंडली नजर आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई वेन्यू को भारत में 4 नवंबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं इस एसयूवी के फीचर्स, डिजाइन और संभावित कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी।

नई जनरेशन Venue में मिलेंगे बड़े अपडेट

हुंडई की ओर से नई जेनरेशन वेन्यू को कई डिजाइन और फीचर अपग्रेड्स के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी का लक्ष्य है कि यह SUV युवा खरीदारों को अधिक प्रीमियम अनुभव दे। नई वेन्यू मौजूदा मॉडल से ज्यादा ऊंची और चौड़ी होगी, जिससे इसका रोड प्रेजेंस और भी दमदार हो जाएगा।

मिलेगी बड़ी कर्व्ड स्क्रीन

नई Hyundai Venue में 12.3 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दी जाएगी, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट के साथ आएगी। इतना ही नहीं, इसमें 12.3 इंच का कर्व्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जाएगा, जिससे ड्राइविंग अनुभव और अधिक आधुनिक महसूस होगा।

इंटीरियर में मिलेगा ड्यूल-टोन लुक

नई वेन्यू के केबिन में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें ड्यूल टोन इंटीरियर थीम, प्रीमियम सॉफ्ट-टच मटेरियल और नया D-कट स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा। सीटिंग कम्फर्ट और स्पेस को भी बढ़ाया गया है ताकि लंबी दूरी की यात्रा और भी आरामदायक बन सके।

डिजाइन में आएगा नया स्टाइल

नई Hyundai Venue का डिजाइन अब और अधिक बोल्ड और मॉडर्न होगा। इसमें कनेक्टेड टेल लाइट्स, वर्टिकल LED DRLs और क्वाड बीम LED हेडलाइट्स दी जाएंगी। साथ ही, कंपनी ने इसके व्हीलबेस को 20mm तक बढ़ाया है, जिससे कार की स्टेबिलिटी और राइड क्वालिटी में सुधार होगा।

लॉन्च और संभावित कीमत

Hyundai ने पुष्टि की है कि नई जेनरेशन Venue को 4 नवंबर 2025 को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। कीमत की बात करें तो मौजूदा मॉडल के मुकाबले इसकी कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह SUV लगभग ₹8 लाख से ₹13 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर आ सकती है।

मुकाबला किनसे होगा

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई वेन्यू का सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Kia Sonet, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO और Kia Syros जैसी लोकप्रिय एसयूवी से होगा।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात