Suzuki Access 125 में आए नए रंग। Source. Suzuki
ऑटोमोबाइल

Suzuki Access 125 के नए कलर लॉन्च, ₹83,086 से शुरू हुई कीमत, जानें किस वेरिएंट में मिलेगा कौन-सा शेड

2026 Suzuki Access 125 Price: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने लोकप्रिय स्कूटर Suzuki Access 125 के लिए नए कलर ऑप्शन पेश किए हैं। कंपनी ने चुनिंदा वेरिएंट्स में दो नए कलर शामिल किए हैं।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Suzuki Access 125 के लिए नए कलर ऑप्शन पेश किए हैं।

  • इस अपडेट के साथ स्कूटर के डिजाइन, फीचर्स और इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

  • नई कलर रेंज 23 नवंबर 2026 से देशभर की सुजुकी डीलरशिप पर उपलब्ध होगी।

Suzuki Access New Colours: अगर आप नया 125cc स्कूटर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और Suzuki Access 125 आपकी पसंद में शामिल है तो आपके लिए नई जानकारी सामने आई है। जिसमें बताया जा रहा है कि सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने लोकप्रिय स्कूटर Suzuki Access 125 के लिए नए कलर ऑप्शन पेश किए हैं। बता दें कि कंपनी ने चुनिंदा वेरिएंट्स में दो नए कलर शामिल किए हैं।

इसके अलावा कुछ मौजूदा वेरिएंट्स की कलर लिस्ट में भी बदलाव किया गया है। लेकिन इस अपडेट के साथ स्कूटर के डिजाइन, फीचर्स और इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नई कलर रेंज 23 नवंबर 2026 से देशभर की अधिकृत सुजुकी डीलरशिप पर उपलब्ध होगी।

Suzuki Access 125 की कीमत कितनी है?

बताया जा रहा है कि 2026 Suzuki Access 125 की एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत 83,086 रुपये से शुरू होती है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट Ride Connect TFT ABS Edition की कीमत 1,03,780 रुपये रखी गई है। वहीं कंपनी ने स्कूटर को कुल पांच वेरिएंट्स में पेश किया है।

वेरिएंट के हिसाब से कीमत इस प्रकार है:

  • Standard Edition: 83,086 रुपये

  • Special Edition: 89,428 रुपये

  • Ride Connect Edition: 91,627 रुपये

  • Ride Connect ABS Edition: 98,432 रुपये

  • Ride Connect TFT ABS Edition: 1,03,780 रुपये

ये सभी एक्स-शोरूम दिल्ली कीमतें हैं। वहीं शहर और डीलरशिप के हिसाब से ऑन-रोड कीमत अलग हो सकती है।

किस वेरिएंट में मिलेगा कौन-सा नया कलर?

जानकारी में सामने आय है कि सुजुकी ने Access 125 में Metallic Royal Bronze और Metallic Mat Bordeaux Red नाम से दो नए कलर शामिल किए हैं। Metallic Royal Bronze को Ride Connect और Ride Connect ABS वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। वहीं Metallic Mat Bordeaux Red सिर्फ टॉप Ride Connect TFT ABS वेरिएंट में मिलेगा। इसके अलावा Pearl Mat Aqua Silver को Ride Connect और Ride Connect ABS वेरिएंट की कलर लिस्ट में शामिल किया गया है।

वहीं Standard Edition में Solid Ice Green कलर भी उपलब्ध है। Special Edition के कलर ऑप्शन पहले जैसे ही रखे गए हैं। इस तरह कंपनी ने अलग-अलग बजट और पसंद वाले ग्राहकों के लिए वेरिएंट के हिसाब से कलर चुनने के विकल्प दिए हैं।

इंजन और फीचर्स में नहीं हुआ बदलाव

कलर अपडेट के अलावा Suzuki Access 125 में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह 125cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है जो Suzuki Eco Performance (SEP) टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह इंजन 6,500 rpm पर 8.42 PS की अधिकतम पावर और 5,000 rpm पर 10.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

जिसका सीधे तौर पर मतलब है कि यह अपडेट उन ग्राहकों के लिए है जो Access 125 खरीदना चाहते हैं और उन्हें स्कूटर में नए कलर ऑप्शन की तलाश है। लेकिन परफॉर्मेंस या फीचर्स में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद करने वालों के लिए इसमें कुछ नया नहीं है।

Jagadish Chandra Bose: कौन थे जगदीश चंद्र बोस? जिनके प्रयोगों ने दुनिया को दिखाई विज्ञान की नई राह

Weather Today: दिल्ली में धुंध, बिहार-UP में घना कोहरा और दक्षिण भारत में बारिश, माउंट आबू में पारा शून्य

शिव-पार्वती की तस्वीर पर सियासी घमासान के बीच संत का राहुल को खुला पत्र, समझाया शिव-शक्ति मिलन का गूढ़ रहस्य

Today Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें 23 नवंबर की 10 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी