भारत में जल्द आएंगी 5 नई इलेक्ट्रिक SUV, Honda से लेकर Tata और Mahindra तक के मॉडल पर रहेंगी नजरें

Upcoming Electric SUVs: साल 2026 के आखिरी महीने से 2027 तक भारतीय बाजार में कई नई इलेक्ट्रिक SUV दस्तक दे सकती हैं। इस लिस्ट में Honda Alpha, Mahindra BE.07, Tata Safari EV, Hyundai जैसे मॉडल हैं।
5 new electric SUVs arrive in India soon brands like Honda, Tata, and Mahindra
भारत में जल्द नई कार आने वाली है।Source. Pixabay
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • 2026 के आखिरी महीने से 2027 तक भारतीय बाजार में कई नई इलेक्ट्रिक SUV आ रही हैं।

  • कुछ गाड़ियां लंबी रेंज और बड़ी बैटरी के साथ आ सकती हैं।

  • इन कारों की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं।

Upcoming Electric Cars India 2027: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ने के साथ ऑटो कंपनियां भी नए-नए मॉडल पेश करने की तैयारी में हैं। बता दें कि साल 2026 के आखिरी महीने से लेकर 2027 तक भारतीय बाजार में कई नई इलेक्ट्रिक SUV दस्तक दे सकती हैं। इस लिस्ट में Honda Alpha, Mahindra BE.07, Tata Safari EV, Hyundai की नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV और VinFast VF5 जैसे मॉडल शामिल हैं। इनमें कुछ गाड़ियां लंबी रेंज और बड़ी बैटरी के साथ आ सकती हैं जबकि कुछ को कम बजट वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। लेकिन इन सभी कारों की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं।

1. Honda Alpha: दो बैटरी पैक के साथ आ सकती है नई SUV

Honda अपनी पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक SUV को Honda Alpha नाम से पेश करने जा रही है। बता दें कि कंपनी ने इसकी ग्लोबल शुरुआत 2 दिसंबर 2026 को तय की है। इसे 2025 Japan Mobility Show में दिखाए गए Honda 0 Alpha कॉन्सेप्ट से प्रेरणा मिली है। वहीं अभी के लिए कंपनी ने इसकी बैटरी क्षमता, ड्राइविंग रेंज और कीमत का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि इसमें 65 से 75 kWh के दो बैटरी पैक मिलने की चर्चा है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

2. Mahindra BE.07: BE 6 से ऊपर होगी पोजिशनिंग

Mahindra की BE.07 इलेक्ट्रिक SUV के बारे में बताए तो यह आने वाले समय में चर्चा में रहने वाली है। इसे कंपनी के INGLO इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। साथ ही कंपनी ने इसके कॉन्सेप्ट को पहले ही प्रदर्शित किया है। इसकी पोजिशनिंग BE 6 से ऊपर रहने की उम्मीद है। 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के बैटरी विकल्पों की चर्चा है लेकिन इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

5 new electric SUVs arrive in India soon brands like Honda, Tata, and Mahindra
ट्रेन टिकट से लेकर Rail Madad तक, एक ही ऐप में मिलेंगी रेलवे की सभी सुविधाएं, जानें Rail One के फायदे

3. Tata Safari EV: तीन रो वाली सीटिंग के साथ होगी खास

Tata Motors की Safari EV उन ग्राहकों के लिए खास हो सकती है जिन्हें बड़ी फैमिली के लिए इलेक्ट्रिक SUV चाहिए। इसमें मौजूदा Safari जैसा डिजाइन और तीन रो वाली सीटिंग मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक का जिक्र है। लेकिन कंपनी ने अभी इसकी बैटरी, रेंज और लॉन्च डेट की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसका मुकाबला Mahindra XEV 9S जैसी इलेक्ट्रिक SUV से हो सकता है।

5 new electric SUVs arrive in India soon brands like Honda, Tata, and Mahindra
TVS Star City Plus की बाजार से विदाई के संकेत, 12 साल पुरानी कम्यूटर बाइक अब वेबसाइट से गायब

4. Hyundai Ioniq P और VinFast VF5: छोटी SUV पर फोकस

Hyundai की अपकमिंग कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV को Ioniq P नाम से पेश किए जाने की चर्चा है। इसका कोडनेम HE1i है और लॉन्च जनवरी 2027 में होने की उम्मीद है। वहीं कंपनी ने अभी आधिकारिक नाम और बैटरी क्षमता की पुष्टि नहीं की है।

वहीं वियतनाम की कंपनी VinFast अपनी VF5 इलेक्ट्रिक SUV को भी भारतीय बाजार में ला सकती है। फिलहाल कंपनी भारत में VF6 और VF7 बेच रही है। VF5 के भारत में लॉन्च और बैटरी विकल्पों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इन पांचों गाड़ियों की कीमत और लॉन्च टाइमलाइन का इंतजार करना होगा। ऐसे में इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए आने वाले महीने काफी दिलचस्प हो सकते हैं।