Skoda Slavia (Source. Skoda) 
ऑटोमोबाइल

नई कार का सपना पड़ा महंगा, Skoda Slavia के इन वेरिएंट्स की कीमत बढ़ी, खरीदने से पहले जान लें पूरा हिसाब

Skoda Slavia Price: आम खरीदारों के लिए झटका देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। कई ऑटो कंपनियों ने गाड़ियों की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिससे मिडिल क्लास परिवारों का बजट गड़बड़ा हो गया है।

सिमरन सिंह

Skoda Slavia Price Hike: नया साल शुरू होते ही कार बाजार से आम खरीदारों के लिए झटका देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। कई ऑटो कंपनियों ने गाड़ियों की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिससे मिडिल और लोअर मिडिल क्लास परिवारों का बजट गड़बड़ा गया है। Kylaq के बाद अब Skoda Auto India ने भी अपनी पॉपुलर सेडान Skoda Slavia के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने इसके अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में ₹16,586 से लेकर ₹33,690 तक की बढ़ोतरी की है। अगर आप भी Slavia खरीदने का मन बना रहे हैं, तो पहले यह जान लेना बेहद जरूरी है कि कौन-सा वेरिएंट कितना महंगा हुआ है।

सबसे ज्यादा महंगे हुए Monte Carlo वेरिएंट

Gaadiwaadi की रिपोर्ट के मुताबिक, Skoda Slavia के Monte Carlo वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा कीमत का असर पड़ा है। Slavia Monte Carlo 1.0 ऑटोमैटिक की कीमत में पूरे ₹33,690 की बढ़ोतरी की गई है, जो इस सेडान लाइनअप में सबसे ज्यादा है। वहीं, Monte Carlo 1.5 लीटर DSG वेरिएंट भी महंगा हुआ है और इसकी कीमत में ₹29,207 का इजाफा किया गया है। ये दोनों वेरिएंट Slavia के टॉप और स्पोर्टी ऑप्शन माने जाते हैं, जिनमें ज्यादा फीचर्स और प्रीमियम अपील मिलती है।

Prestige और Sportline पर भी पड़ा असर

Monte Carlo के अलावा Prestige और Sportline वेरिएंट्स की कीमतें भी बढ़ाई गई हैं, हालांकि यहां बढ़ोतरी थोड़ी कम है।

  • Prestige 1.0 ऑटोमैटिक अब ₹27,690 महंगी हो गई है।
  • Sportline 1.5 DSG की कीमत में ₹25,897 की बढ़ोतरी हुई है।

इसके अलावा Prestige 1.5 DSG वेरिएंट की कीमत भी बढ़ी है, लेकिन यह Monte Carlo की तुलना में कम, यानी करीब ₹23,207 तक सीमित रही।

एंट्री और मिड वेरिएंट्स पर कम मार

जो ग्राहक थोड़ा किफायती विकल्प देख रहे हैं, उनके लिए राहत की बात यह है कि Signature और Sportline 1.0-लीटर इंजन वाले वेरिएंट्स में सिर्फ ₹16,586 तक की मामूली बढ़ोतरी की गई है। मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प अब थोड़े महंगे जरूर हो गए हैं, लेकिन टॉप वेरिएंट्स जितना बोझ नहीं पड़ा है।

कौन-सा वेरिएंट अब भी सस्ता?

खास बात यह है कि Base Classic 1.0 मैनुअल वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी बजट कार खरीदने वालों के लिए यह अब भी सबसे सस्ता ऑप्शन बना हुआ है।

नई कीमत और इंजन विकल्प

कीमतों में बदलाव के बाद अब Skoda Slavia की एक्स-शोरूम कीमत ₹10 लाख से ₹17.99 लाख के बीच हो गई है। यह सेडान दो टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में आती है 1.0-लीटर TSI और ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर TSI इंजन के साथ।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग