Skoda Slavia को लॉन्च कर दिया गया है। Source. Skoda Slavia
ऑटोमोबाइल

Skoda Slavia का नया अवतार मचा देगा तहलका, 8-स्पीड ऑटोमैटिक, AI और सीट मसाज जैसे फीचर्स से लैस

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी फेमस सेडान नई स्लाविया को लॉन्च कर दिया है। वहीं कंपनी ने इस अपडेट के साथ न सिर्फ स्लाविया को नए डिजाइन और आधुनिक फीचर्स दिए हैं।

सिमरन सिंह

Skoda Slavia 2026: स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी फेमस सेडान नई स्लाविया को लॉन्च कर दिया है। वहीं कंपनी ने इस अपडेट के साथ न सिर्फ स्लाविया को नए डिजाइन और आधुनिक फीचर्स दिए हैं बल्कि भारत में अपनी सेडान विरासत को आगे बढ़ाने का बड़ा संकेत भी दिया है। बता दें कि इसी मौके पर कंपनी ने ऑल-न्यू सुपर्ब और नई ऑक्टेविया आरएस की भारत वापसी की योजनाओं का भी खुलासा किया है। जिसमें नई स्लाविया की प्री-बुकिंग 15,000 रुपए से शुरू हो चुकी है।

नए डिजाइन के साथ मोंटे कार्लो का तड़का

नई स्लाविया के बारे में बताए तो इसको पहले से ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक बनाने के लिए ऑल-न्यू LED हेडलैम्प्स, सीक्वेंशियल रियर टर्न इंडिकेटर्स और नए अलॉय व्हील डिजाइन दिए गए हैं। जिसमें फ्रंट ग्रिल पर क्रोम स्ट्रिप और अपडेटेड फ्रंट-रियर डिजाइन इसकी सड़क पर मौजूदगी को और दमदार बनाते हैं। वहीं इस बार खास आकर्षण मोंटे कार्लो ट्रिम है जो लॉन्च के समय से ही उपलब्ध होगा। इतना ही नहीं कार को कई रंग विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा जिनमें नए आर्कटिक सिल्वर और कैपुचीनो बेज शेड भी शामिल हैं।

8-स्पीड ऑटोमैटिक और पीछे सीट मसाज

नई स्लाविया के फीचर्स को देखे तो इसमें सबसे बड़ा मैकेनिकल अपडेट 1.0 TSI इंजन के साथ नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है। कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि इसके साथ स्लाविया अपने सेगमेंट में यह कॉम्बिनेशन देने वाली पहली सेडान बनती है। इसके अलावा 1.0 TSI के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 1.5 TSI के साथ 7-स्पीड DSG का विकल्प भी जारी रहेगा। वहीं आराम के मामले में कार में सेगमेंट-फर्स्ट रियर सीट मसाज फंक्शन दिया गया है। पार्किंग को आसान बनाने के लिए 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर और पार्क पायलट भी मिलते हैं।

AI असिस्टेंट से लेकर 5-स्टार सेफ्टी तक

नई स्लाविया में 10.1-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay दिया गया है। Google Cloud के ऑटोमोटिव AI एजेंट से लैस वॉइस असिस्टेंट Gemini आधारित संदर्भ-जागरूक सहायता देने में सक्षम है। यह म्यूजिक, कॉल और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कामों को वॉइस कमांड से संभालने में मदद करता है। इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग समेत 25 से ज्यादा सक्रिय और निष्क्रिय सुरक्षा फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। कार अपने 5-स्टार Global NCAP सुरक्षा प्रमाण-पत्र को भी आगे बढ़ाती है।

Octavia RS और Superb की भी होगी वापसी

इसके साथ ही नई स्लाविया के साथ स्कोडा ने Octavia RS और Superb TDI को भी भारत में लाने की योजना बताई है। Octavia RS में 2.0 TSI इंजन 265 PS की ताकत देगा और इसकी प्री-बुकिंग 18 अगस्त से 2.50 लाख में शुरू होगी। यह केवल 50 यूनिट तक सीमित होगी। वहीं Superb TDI अगले साल की दूसरी तिमाही के अंत तक ग्राहकों तक पहुंच सकती है। दोनों मॉडल के साथ कंपनी भारत में अपनी प्रीमियम सेडान रणनीति को और मजबूत करने की तैयारी में है।

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव को छोड़ा गया; पटना में छात्रों पर चलाई वॉटर कैनन

अमेरिका ने जम्मू कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें! नदिया कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जानें पूरा मामला