Motorcycle Tips For Monsoon (सौ.Freepik) 
ऑटोमोबाइल

बारिश में Motorcycle को हो सकता है नुकसान, इन सावधानियों का रखें ध्यान

बारिश में जैसे हम खुद का ख्याल रखते ह वैसे ही हमें अपनी बाइक का ख्याल भी रखना चाहिए। जिससे बाइक को लंबे समय तक नए जैसा रखा जा सकते। इसके लिए आप कुछ बातों पर ध्यान दें सकते है।

सिमरन सिंह

Motorcycle Tips For Monsoon. बारिश का मौसम चल रहा है और ऐसे मौसम में आपकी बाइक को भी भारी नुकसान हो सकता है। अगर आप भी ये पढ़ने के बाद हैरान हो गए तो हम बिल्कुल सही कह रहे हैं। अगर आप भी अपनी बाइक को ज्यादा समय तक बारिश में खड़ा कर देते हैं, तो इससे आपकी बाइक में लगे कुछ पार्ट्स को भारी नुकसान हो सकता है। जो आपकी जेब खाली भी कर सकती है। ऐसे में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको मोटरसाइकिल के कुछ उन पार्ट्स के बारे में बताएंगे जो बारिश के मौसम में जल्दी खराब हो सकते हैं।

बारिश में खराब हो सकते हैं बाइक के ये पार्ट्स

  • अगर आपकी बाइक भी लंबे समय तक बारिश में खड़ी रहती है, तो उसके कई हिस्सों में जंग लग सकता है और एक बार अगर वहां जंग लग जाए तो वह पार्ट कमजोर होकर टूट सकता है।
  • बारिश में खड़े होने के कारण बाइक का पेंट भी खराब हो सकता है और वह जल्दी अपने आप उतर सकता है।
  • बारिश के पानी से बाइक में लगे इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को नुकसान पहुंचता है। जिससे बाइक चलाते समय कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • बारिश का पानी आपके टायर्स को भी नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे वह अपनी ग्रिप हो सकते हैं।
  • बारिश के पानी की वजह से बाइक का ब्रेक लगाने वाला पार्ट खराब हो सकता है। जिससे ब्रेक लगाने में आपको परेशानी हो सकती है।

इस तरह करें नुकसान से अपनी सुरक्षा

अगर आप भी अपनी बाइक में इस तरह के नुकसान को नहीं देखना चाहते, तो आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। बस आपको अपनी बाइक को एक ऐसी जगह पर पार्क करना है, जहां पर सीधी बारिश ना पड़े। इसके लिए आप बाइक पर कवर भी लगा सकते हैं या फिर बाइक को किसी साइड के नीचे पार्क कर सकते हैं।

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे

Meghalaya Politics: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, एक झटके में बदल गया विधानसभा का गणित

Seva Pakhwada: कैसे हुई शुरुआत और क्या है इस अभियान का उद्देश्य? जानें पूरी जानकारी