Mercedes-Benz Electric GLC कि प्री बुकिंग। Source. Mercedes
ऑटोमोबाइल

Mercedes-Benz Electric GLC को 36 घंटे में मिले 650 से ज्यादा EOI, भारत में इस दिन होगी लॉन्च

Electric SUV India: भारत में SUV की मांग को लेकर Mercedes-Benz को शुरुआती स्तर पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। महज 36 घंटे के भीतर 650 से ज्यादा Expression of Interest (EOI) दर्ज किए गए है।

सिमरन सिंह

Mercedes-Benz Electric GLC: भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV की मांग को लेकर Mercedes-Benz को शुरुआती स्तर पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसमें कंपनी ने बताया कि नई Electric GLC के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने के महज 36 घंटे के भीतर 650 से ज्यादा Expression of Interest (EOI) दर्ज किए गए। वहीं रजिस्ट्रेशन 5 अक्टूबर 2026 को शुरू हुए थे जबकि इस इलेक्ट्रिक SUV का भारतीय डेब्यू 4 नवंबर को निर्धारित है।

कंपनी ने इसकी स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी की समयसीमा भी घोषित की है। लेकिन 650 से ज्यादा EOI मिलने का मतलब यह नहीं है कि इतनी गाड़ियों की बिक्री या बुकिंग अंतिम रूप से पूरी हो चुकी है। वहीं कंपनी ने अभी के लिए इसे शुरुआती ग्राहक रुचि के तौर पर बताया है।

भारत में बनेगी Mercedes-Benz Electric GLC

Mercedes-Benz GLC 400 4MATIC के बारे में बताए तो इसका उत्पादन महाराष्ट्र स्थित कंपनी के चाकन प्लांट में किया जाएगा। जिसको लेकर कंपनी ने बताया है कि यह भारत में उसकी अगली पीढ़ी के इलेक्ट्रिक व्हीकल आर्किटेक्चर पर बनने वाली पहली SUV होगी। जिसका सीधा मतलब है कि इस मॉडल को पारंपरिक पेट्रोल या डीजल गाड़ियों के प्लेटफॉर्म पर आधारित करने के बजाय खास इलेक्ट्रिक तकनीक वाले आर्किटेक्चर पर तैयार किया जाएगा।

वहीं इस कदम से भारत में कंपनी के स्थानीय रूप से निर्मित लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहनों के पोर्टफोलियो का विस्तार होगा। वहीं अभी कंपनी ने भारतीय बाजार के लिए GLC 400 4MATIC वेरिएंट की पुष्टि कर दी है।

कब लॉन्च होगी और डिलीवरी कब मिलेगी?

नई Electric GLC का भारतीय डेब्यू 4 नवंबर 2026 को होने वाला है। जिसमें कंपनी ने जानकारी दी है कि ग्राहकों को इसकी डिलीवरी नवंबर के मध्य से शुरू करने पर काम हो रहा है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन खुले हैं और आने वाले बैच के लिए भी इच्छुक ग्राहक अपनी रुचि दर्ज करा सकते हैं।

कंपनी ने कहा है कि रजिस्ट्रेशन कराने वाले ग्राहकों को EOI की स्थिति और संभावित डिलीवरी शेड्यूल के बारे में समय-समय पर जानकारी दी जाएगी। यह प्रक्रिया अधिकृत Mercedes-Benz डीलरशिप और कंपनी की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट के जरिए संचालित की जा रही है।

कीमत, रेंज और बैटरी की जानकारी अभी बाकी

Mercedes-Benz के बारे में जानकारी दें तो इसमें अभी Electric GLC की भारतीय कीमत और पूरी तकनीकी जानकारी साझा नहीं की है। साथ ही इसकी बैटरी क्षमता, इलेक्ट्रिक मोटर की पावर, चार्जिंग क्षमता और प्रमाणित ड्राइविंग रेंज का खुलासा भी बाकी है। इन जानकारियों के बिना इसकी वास्तविक उपयोगिता और दूसरी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUVs से तुलना करना जल्दबाजी माना जाएगा।

वहीं कंपनी के सेल्स एंड मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट ब्रेंडन सिसिंग ने कहा, "EOI शुरू होने के सिर्फ़ 36 घंटों में 650 से ज़्यादा बुकिंग्स वो भी मार्केट में लॉन्च होने से पहले ही इस बात का संकेत हैं कि इलेक्ट्रिक GLC भारत में लॉन्च के समय सबसे सफल मर्सिडीज़-बेंज़ गाड़ियों में से एक बन सकती है। ग्राहकों का यह ज़बरदस्त रिस्पॉन्स हमारे ब्रांड की मज़बूती, हमारे प्रोडक्ट्स की बेमिसाल लोकप्रियता और देश में लग्ज़री इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य को आकार देने में मर्सिडीज़-बेंज़ की अहम भूमिका को दिखाता है।"

वहीं कंपनी का कहना है कि Electric GLC को भारतीय लॉन्च से पहले German Premium Car of the Year 2026 का पुरस्कार भी मिला है। वहीं अब 4 नवंबर को होने वाले डेब्यू पर इसकी कीमत, फीचर्स और भारत में उपलब्ध कॉन्फिगरेशन से जुड़ी जानकारी पर नजर रहेगी।

Bypoll Results 2026 Live: तमिलनाडु, बंगाल, पुडुचेरी और असम के उपचुनावों की मतगणना, जानें हर अपडेट

Bypoll Results 2026: आज 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग, विजय और सुवेंदु अधिकारी की परीक्षा

Starlink: थैंक यू राहुल...यह वाकई चिंताजनक है, स्टारलिंक पर एलन मस्क का बयान; सरकार बोली- नियम सभी के लिए समान

Mulayam Singh Yadav: पहलवानी के चरखा दांव से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, ऐसा रहा उनका UP का सियासी सफर

IMD Rain Alert: यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश