Maruti Suzuki Victoris (Source. Maruti) 
ऑटोमोबाइल

ICOTY 2026 जीतने वाली मारुति विक्टोरिस अब CSD में उपलब्ध, सैनिकों को मिलेगी लाखों की बचत

Maruti Suzuki Victoris CSD Price: सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार इंडियन कार ऑफ द ईयर 2026 का खिताब जीतने के बाद मारुति सुजुकी विक्टोरिस एक बार फिर सुर्खियों में है। जिसमें उसने इस कार को पीछे छोड़ दिया है।

सिमरन सिंह

Indian Car of the Year Maruti Suzuki Victoris: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार इंडियन कार ऑफ द ईयर (ICOTY) 2026 का खिताब जीतने के बाद मारुति सुजुकी विक्टोरिस एक बार फिर सुर्खियों में है। इस SUV ने अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंदी स्कोडा क्यलाक को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान अपने नाम किया। अब इस कामयाबी के बाद मारुति ने विक्टोरिस को देश की सेवा में लगे सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए भी और सुलभ बना दिया है। दिसंबर 2025 से विक्टोरिस को कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट (CSD) के जरिए बिक्री के लिए शामिल कर लिया गया है।

CSD के जरिए सैनिकों को मिलेगा बड़ा फायदा

मारुति का यह फैसला सेना के जवानों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। CSD के माध्यम से कार खरीदने पर टैक्स में भारी छूट मिलती है, जिससे कुल कीमत एक्स-शोरूम रेट के मुकाबले काफी कम हो जाती है। अब देशभर के सैन्यकर्मी कैंटीन से भी सुरक्षित, भरोसेमंद और नई SUV खरीद सकेंगे। इससे न सिर्फ सैनिकों को फायदा होगा, बल्कि विक्टोरिस की कुल बिक्री बढ़ने की भी पूरी संभावना है।

मारुति विक्टोरिस की CSD प्राइस लिस्ट

CSD के तहत मारुति विक्टोरिस के चुनिंदा वैरिएंट्स की कीमतें इस प्रकार हैं (GST सहित):

  • LXI (1.5L पेट्रोल मैनुअल): ₹8,77,000
  • VXI (1.5L पेट्रोल मैनुअल): ₹9,82,000
  • ZXI (1.5L पेट्रोल मैनुअल): उपलब्ध नहीं
  • ZXI (O) (1.5L पेट्रोल मैनुअल): ₹11,75,000
  • ZXI Plus (1.5L पेट्रोल मैनुअल): उपलब्ध नहीं
  • ZXI Plus (O) (1.5L पेट्रोल मैनुअल): ₹13,23,000

अगर आप CSD से कार खरीदने के पात्र हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।

एक्स-शोरूम के मुकाबले लाखों की बचत

मारुति सुजुकी विक्टोरिस की CSD कीमतें एक्स-शोरूम कीमत से करीब 1.72 लाख से 2.67 लाख रुपये तक कम हैं। यानी CSD के जरिए खरीदारी करने पर सीधे-सीधे लाखों रुपये की बचत होती है। यह अंतर वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग जरूर है, लेकिन हर मॉडल में कीमत का फायदा साफ नजर आता है।

सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी राहत

आज के समय में SUV खरीदना आम लोगों के लिए आसान नहीं है, लेकिन Canteen Stores Department (CSD) की सुविधा सेना, वायुसेना और नौसेना के सेवारत जवानों, रिटायर्ड सैनिकों और पात्र आश्रितों के लिए इसे किफायती बना देती है। इस कैटेगरी में ग्राहकों को टैक्स में लगभग 50 प्रतिशत तक की छूट मिलती है, जिससे वे विक्टोरिस जैसी अवॉर्ड-विनिंग SUV को कम कीमत में अपने घर ला सकते हैं।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास के बाद भी टूटा सपना, जानें कैसा रहा पूर्व राष्ट्रपति का सियासी सफर

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह