Maruti Victoris में क्या है खास। (सौ. Maruti) 
ऑटोमोबाइल

कम बजट में हाइब्रिड SUV का सपना पूरा! Maruti Victoris क्यों बन रही है मिडिल क्लास की पहली पसंद?

Hybrid SUV: Maruti Suzuki की नई हाइब्रिड SUV Victoris ने भारतीय बाजार में एंट्री लेते ही धूम मचा दी है। SUV को 12,300 से ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा, जिसके साथ ही यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी

सिमरन सिंह

Maruti Suzuki Victoris Booking: Maruti Suzuki की नई हाइब्रिड SUV Victoris ने भारतीय बाजार में एंट्री लेते ही धूम मचा दी है। नवंबर 2025 में इस SUV को 12,300 से ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा, जिसके साथ ही यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली हाइब्रिड SUV बन गई। शानदार माइलेज, भरोसेमंद टेक्नोलॉजी और किफायती कीमत के दम पर Victoris ने Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी पॉपुलर SUVs को भी पीछे छोड़ दिया है। खासतौर पर मिडिल क्लास और फैमिली कार खरीदारों के बीच यह SUV तेजी से पसंद की जा रही है, क्योंकि यह कम खर्च में ज्यादा फायदा देने का वादा करती है।

कीमत ने बनाया Victoris को सबसे सस्ती हाइब्रिड SUV

Maruti Suzuki Victoris की एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होकर 19.99 लाख रुपये तक जाती है। दिल्ली में इसके बेस वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत करीब 12 लाख रुपये के आसपास बैठती है। इस रेंज में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का मिलना Victoris को भारत की सबसे किफायती हाइब्रिड SUV बनाता है। यही वजह है कि यह गाड़ी मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक मजबूत और समझदारी भरा विकल्प बनकर उभरी है।

इंजन, पावर और ड्राइविंग एक्सपीरियंस

Victoris में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ 102 bhp की पावर जेनरेट करता है। इसके अलावा इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और CNG वेरिएंट का विकल्प भी मौजूद है। यह SUV मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स में उपलब्ध है। शहर की ट्रैफिक हो या लंबा हाईवे सफर, हर स्थिति में इसका ड्राइविंग एक्सपीरियंस स्मूद और आरामदायक रहता है। साथ ही, AWD ऑप्शन के चलते हल्के ऑफ-रोड रास्तों पर भी यह SUV भरोसेमंद साबित होती है।

माइलेज में भी नंबर वन Victoris

माइलेज के मामले में Maruti Victoris अपने सेगमेंट में सबसे आगे निकल गई है। पेट्रोल वेरिएंट में यह करीब 21 kmpl तक का माइलेज देती है, जबकि हाइब्रिड वेरिएंट में कंपनी 28.65 kmpl तक का माइलेज क्लेम करती है। वहीं CNG मॉडल भी लगभग 26 km प्रति किलो का माइलेज देता है, जो इसे रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बेहद किफायती बनाता है।

फीचर्स और सेफ्टी ने बनाया ऑलराउंडर

Victoris में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, 360 डिग्री कैमरा और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, लेवल-2 ADAS और Bharat NCAP की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है, जो इसे एक भरोसेमंद फैमिली SUV बनाती है।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की