New Maruti Cars 2026: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki ने हाल ही में एक नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने देशभर में करीब 19.7 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही कंपनी ने निवेशकों के लिए रिकॉर्ड डिविडेंड का भी ऐलान किया है। हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले मुनाफे में थोड़ी गिरावट देखी गई है, जिसका मुख्य कारण बढ़ती लागत को माना जा रहा है। इसके बावजूद कंपनी की सेल्स पर इसका खास असर नहीं पड़ा और बाजार में इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है।
"छोटी कारों और SUVs पर रहेगा फोकस" इसी रणनीति के तहत कंपनी आने वाले समय में नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खासकर हैचबैक सेगमेंट में नए और अपडेटेड वर्जन देखने को मिलेंगे, जो मिडिल क्लास परिवारों के बजट में फिट बैठेंगे। इसके अलावा Brezza और Fronx जैसे पॉपुलर मॉडल्स के नए अवतार भी जल्द बाजार में आ सकते हैं। कंपनी SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है, इसलिए माइक्रो SUV से लेकर बड़ी SUVs तक कई नए ऑप्शन पेश किए जाएंगे।
SUV सेगमेंट में Vitara जैसे मॉडल ने पहले ही कंपनी को बड़ी सफलता दिलाई है। अब कंपनी इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए और नए SUV मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसका सीधा फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा, जो कम बजट में स्टाइलिश और दमदार SUV खरीदना चाहते हैं।
"इलेक्ट्रिक गाड़ियों में भी तेजी" इस दिशा में भी Maruti Suzuki तेजी से कदम बढ़ा रही है। हाल ही में लॉन्च हुई e-Vitara कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV है। आने वाले समय में कंपनी और भी नई EVs पेश कर सकती है। खबर है कि एक इलेक्ट्रिक MPV भी पाइपलाइन में है, जिससे कंपनी का EV पोर्टफोलियो और मजबूत होगा। भारत में तेजी से बढ़ती इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग को देखते हुए यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है।
ये भी पढ़े: नई कार खरीदने से पहले जान लें ये बड़ा फर्क, रियर AC के नाम पर कहीं मिल रहे सिर्फ वेंट्स तो नहीं?
कंपनी फिलहाल अपनी पूरी उत्पादन क्षमता का इस्तेमाल कर रही है। लेकिन बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए नई प्रोडक्शन लाइन्स शुरू की जा रही हैं। Maruti Suzuki इस वित्त वर्ष में बड़े स्तर पर निवेश करने की योजना बना रही है, ताकि आने वाले समय में ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सके।
इस पूरी रणनीति का सीधा फायदा मिडिल क्लास ग्राहकों को मिलेगा। ज्यादा विकल्प, बेहतर फीचर्स और किफायती कीमत ये तीनों चीजें आने वाले समय में कार खरीदना और आसान बना सकती हैं।