नई कार खरीदने से पहले जान लें ये बड़ा फर्क, रियर AC के नाम पर कहीं मिल रहे सिर्फ वेंट्स तो नहीं?

Rear AC Vs Vent AC For Car: नई कार खरीदते समय लोग फीचर्स की लंबी लिस्ट देखकर फैसले लेते हैं, लेकिन कई बार अधूरी जानकारी महंगी पड़ सकती है। ऐसा ही एक कन्फ्यूजन "रियर AC" को लेकर देखने को मिलता है।
new Car AC be aware of this major distinction Rear AC vs Vent AC
Car AC (Source. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

New Car Buying Tips For Car AC: आजकल नई कार खरीदते समय लोग फीचर्स की लंबी लिस्ट देखकर फैसले लेते हैं, लेकिन कई बार अधूरी जानकारी महंगी पड़ सकती है। ऐसा ही एक कन्फ्यूजन "रियर AC" को लेकर देखने को मिलता है। कई ग्राहक यह समझ ही नहीं पाते कि उन्हें असली रियर AC मिल रहा है या सिर्फ वेंट्स। यही छोटी सी गलती बाद में सफर को असहज बना देती है।

रियर AC एक पूरा सिस्टम समझिए असली सच्चाई

"रियर AC एक पूरा सिस्टम" होता है, जो सिर्फ हवा पहुंचाने का काम नहीं करता बल्कि खुद कूलिंग भी करता है। इसमें कूलेंट पाइप, कूलिंग कॉइल (एवापोरेटर) और एक अलग ब्लोअर शामिल होता है। यह सिस्टम फ्रंट AC से जुड़कर पीछे बैठे यात्रियों तक सीधे ठंडी हवा पहुंचाता है। कुछ महंगी और प्रीमियम कारों में तो रियर सीट के लिए अलग कंट्रोल और एडवांस कूलिंग सेटअप भी दिया जाता है, जिससे पूरी कार में एक जैसी ठंडक बनी रहती है।

वेंट AC क्या होता है? जानिए असली खेल

वेंट AC या रियर AC वेंट असल में एक सिंपल एयर डक्ट सिस्टम होता है। इसमें कोई अलग कूलिंग यूनिट नहीं होती। फ्रंट AC से निकलने वाली ठंडी हवा को पाइप के जरिए पीछे भेज दिया जाता है। यानी पीछे बैठे लोगों को ठंडक तो मिलती है, लेकिन वो उतनी तेज और असरदार नहीं होती जितनी असली रियर AC में मिलती है।

कब साफ दिखता है दोनों का फर्क?

लंबी यात्राओं और भीषण गर्मी में यह फर्क साफ नजर आता है। जहां असली रियर AC तुरंत केबिन को ठंडा कर देता है, वहीं वेंट AC धीरे-धीरे असर दिखाता है। खासतौर पर भारत जैसे गर्म मौसम वाले देश में यह अंतर काफी मायने रखता है। यही वजह है कि बजट और मिड-रेंज कारों में लागत कम रखने के लिए कंपनियां सिर्फ वेंट सिस्टम देती हैं।

कार खरीदते समय रखें ये जरूरी ध्यान

अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो रियर AC फीचर को अच्छी तरह समझना बेहद जरूरी है। टेस्ट ड्राइव के दौरान पीछे बैठकर कूलिंग जरूर चेक करें और यह सुनिश्चित करें कि आपको पूरा सिस्टम मिल रहा है या सिर्फ वेंट्स। सही जानकारी के साथ लिया गया फैसला आपकी यात्रा को आरामदायक बनाएगा और भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com