जुलाई में मारुति की बंपर सेल, AI Photo 
ऑटोमोबाइल

मारुति सुजुकी ने रचा इतिहास, पहली बार घरेलू बिक्री 2 लाख के पार; जुलाई में दर्ज की करीब 34% की बंपर ग्रोथ

Maruti Suzuki इंडिया के लिए जुलाई 2026 का महीना ऐतिहासिक रहा। कंपनी की घरेलू बिक्री पहली बार 2 लाख यूनिट के पार पहुंच गई है, जिसमें SUV और कॉम्पैक्ट कारों की भारी मांग का बड़ा योगदान रहा।

अमन उपाध्याय

Maruti Suzuki July 2026 Sales: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने जुलाई 2026 के बिक्री आंकड़ों में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ऑटो सेक्टर में अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए कंपनी ने पहली बार घरेलू बाजार में 2 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में मारुति की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 33.7 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल देखा गया है।

ऐतिहासिक रही घरेलू बिक्री

जुलाई 2026 में मारुति सुजुकी की कुल बिक्री 2,41,421 यूनिट रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा काफी कम था। इस प्रदर्शन में सबसे खास बात कंपनी की घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री रही, जो 2,00,123 यूनिट के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। यह पहली बार है जब कंपनी ने भारतीय बाजार में एक ही महीने में 2 लाख से अधिक गाड़ियां बेचने की उपलब्धि हासिल की है।

मारुति की कौन सी कार की डिमांड ज्यादे?

कंपनी की इस शानदार ग्रोथ के पीछे SUV और यूटिलिटी वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता का बड़ा हाथ है। ब्रेजा, ग्रैंड विटारा, फ्रोंक्स और अर्टिगा जैसे मॉडलों वाले इस सेगमेंट ने 78,851 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की 52,773 यूनिट्स के मुकाबले काफी ज्यादा है।

वहीं, बलेनो, स्विफ्ट, डिजायर और वैगनआर जैसी कारों वाले कॉम्पैक्ट और मिड-साइज सेगमेंट का दबदबा बरकरार रहा। इस सेगमेंट ने जुलाई में कुल 90,822 यूनिट्स का योगदान दिया, जो कंपनी की बिक्री का सबसे बड़ा हिस्सा बना हुआ है।

https://twitter.com/marketsday/status/2083524439191511228

कैसी रही कमर्शियल कारों बिक्री?

सस्ती कारों के सेगमेंट में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला। अल्टो और एस-प्रेसो जैसी मिनी कारों की बिक्री पिछले साल की 6,822 यूनिट्स से बढ़कर 12,634 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसके अलावा, ईको वैन की 13,896 यूनिट्स बिकीं, जबकि सुपर कैरी लाइट कमर्शियल व्हीकल की 3,920 यूनिट्स की सेल हुई।

निर्यात में मामूली गिरावट

वित्तीय वर्ष की शानदार शुरुआत जहां घरेलू बाजार में कंपनी ने झंडे गाड़े हैं, वहीं निर्यात के मोर्चे पर मामूली गिरावट दर्ज की गई। जुलाई 2026 में मारुति का निर्यात पिछले साल की 31,745 यूनिट्स से घटकर 30,056 यूनिट्स रह गया।

हालांकि, चालू वित्तीय वर्ष (FY2026-27) के शुरुआती चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) की बात करें, तो कंपनी की कुल बिक्री 9,24,145 यूनिट्स तक पहुंच गई है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में काफी बेहतर है। ऑटो विशेषज्ञों का मानना है कि पैसेंजर व्हीकल्स और खासकर SUV सेगमेंट में मारुति की मजबूत पकड़ ने कंपनी को इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचाया है।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब