किस कार ने 2025 में मारी बाजी। (सौ. Maruti) 
ऑटोमोबाइल

Year Ender 2025: 2025 में भारतीय कार बाजार में कौन बनी नंबर 1, वैश्विक मंच पर ये कंपनी सबसे आगे

Indian Car Market: त्योहारी सीज़न में मिली ज़बरदस्त मांग ने कार ब्रांड्स की बिक्री को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है। Maruti Suzuki ने 2025 में सबसे अधिक बिकने वाली कार में शामिल हुई।

सिमरन सिंह

SUV Sales 2025: 2025 का साल भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए रिकॉर्ड-तोड़ साबित हुआ है। त्योहारी सीज़न में मिली ज़बरदस्त मांग ने कार ब्रांड्स की बिक्री को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है। Maruti Suzuki ने 2025 में सबसे अधिक बिक्री का रिकॉर्ड बनाते हुए देश की नंबर-1 कार कंपनी का स्थान मजबूती से बनाए रखा है, जबकि Tata Motors ने Mahindra को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, वैश्विक स्तर पर Toyota ने अपनी ताकत साबित करते हुए सबसे सफल कार ब्रांड का ख़िताब अपने नाम किया है।

Maruti Suzuki: नवंबर 2025 में रिकॉर्ड बिक्री

Maruti Suzuki ने नवंबर 2025 में ऐतिहासिक बिक्री दर्ज की है। कंपनी को खास तौर पर SUV और छोटी कार सेगमेंट में जबरदस्त ग्रोथ मिली है। WagonR, S-Presso और नई अपडेटेड SUVs ने मारुति के लिए इस साल की बिक्री को नई दिशा दी। लगातार बढ़ती डिमांड और मजबूत नेटवर्क ने कंपनी को शीर्ष स्थान दिलाया।

Tata Motors: मजबूत प्रदर्शन के दम पर दूसरे स्थान पर

2025 में Tata Motors ने शानदार प्रदर्शन किया और महिंद्रा को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान अपने नाम किया। Tata Nexon समेत टाटा के अन्य मॉडलों को ग्राहकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला। SUV सेगमेंट की बढ़ती मांग ने टाटा को फायदा पहुंचाया और कंपनी ने अपनी मार्केट स्थिति को और मजबूत किया।

Mahindra: तीसरे स्थान पर रहकर भी बनाए रखी पकड़

Mahindra इस साल तीसरे स्थान पर रही, लेकिन अपनी मजबूत SUVs और अपडेटेड मॉडलों के कारण टॉप-3 में जगह बनाए रखने में कामयाब रही। Scorpio-N और XUV सीरीज ने कंपनी की बिक्री को स्थिर रखा।

Hyundai और Toyota: स्थिर ग्रोथ के साथ बाज़ार में मजबूती

हुंडई और टोयोटा ने भी 2025 में अच्छी बिक्री दर्ज की। दोनों कंपनियों की लोकप्रिय SUV और प्रीमियम कारें लगातार ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। भारतीय बाज़ार में इन ब्रांड्स की पकड़ अब भी बेहद मजबूत है।

वैश्विक स्तर पर टोयोटा नंबर-1

Brand Finance के अनुसार, टोयोटा ने 2025 में वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा कार ब्रांड बनकर 23% की ब्रांड वैल्यू ग्रोथ दर्ज की है। अपनी विश्वसनीयता और लंबे समय तक टिकाऊ वाहनों के कारण टोयोटा ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़त बनाई हुई है।

त्योहारी सीज़न और EV की बढ़ती मांग का प्रभाव

2025 के अक्टूबर और नवंबर में त्योहारों के चलते कारों की बिक्री में जोरदार उछाल आया। SUV सेगमेंट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जिससे मारुति और टाटा जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिला। वहीं, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बाज़ार ने भी तेज़ी से विस्तार किया, जिससे कंपनियों की ग्रोथ में नया मोमेंटम जुड़ा।

ध्यान दें

2025 में भारतीय बाज़ार में मारुति सुज़ुकी शीर्ष पर, टाटा दूसरे स्थान पर और महिंद्रा तीसरे स्थान पर रही। वहीं, वैश्विक स्तर पर टोयोटा ने सबसे सफल ब्रांड का ताज अपने नाम किया।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM