Maruti Suzuki ने मानेसर में खोली नही फैक्ट्री। Source. Gemini
ऑटोमोबाइल

Maruti Suzuki का बड़ा कदम, मानेसर प्लांट में शुरू किया 300 kW Green Hydrogen Plant, ऐसे घटेगा प्रदूषण

Green Energy India: मारुति सुज़ुकी इंडिया ने मानेसर में 300 kW का ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट शुरू कर दिया है। जिसमें खास बात यह है कि इसके लिए फैक्ट्री में बचने वाली सोलर बिजली का इस्तेमाल किया जाएगा।

सिमरन सिंह

Maruti Suzuki Green Hydrogen: मारुति सुज़ुकी इंडिया ने अपने मानेसर प्लांट में 300 kW का ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट शुरू कर दिया है। बता दें कि कंपनी का यह पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट है जिसका मकसद कारों के निर्माण के दौरान पेट्रोल, डीजल और दूसरे फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता कम करना है। वहीं इसमें खास बात यह है कि इसके लिए फैक्ट्री में बचने वाली सोलर बिजली का इस्तेमाल किया जाएगा।

आसान भाषा में समझें तो जब छुट्टी या कम उत्पादन के दौरान सोलर पावर की जरूरत कम होगी तब बची हुई बिजली को बर्बाद होने देने के बजाय उससे हाइड्रोजन तैयार किया जाएगा।

ऐसे काम करेगा मानेसर का ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट

मानेसर फैक्ट्री के बारे में बताए तो इसके सोलर प्लांट से मिलने वाली अतिरिक्त बिजली का इस्तेमाल ग्रीन हाइड्रोजन बनाने में होगा। इसके लिए 300 kW का इलेक्ट्रोलाइजर लगाया गया है। वहीं इलेक्ट्रोलाइजर बिजली की मदद से पानी से हाइड्रोजन तैयार करता है। साथ ही बनने वाली हाइड्रोजन को स्टोर किया जाएगा और बाद में इसे नेचुरल गैस के साथ मिलाकर फैक्ट्री में ईंधन के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। जिसका सीधा मतलब है कि कार बनाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाली ऊर्जा में ग्रीन हाइड्रोजन की हिस्सेदारी भी बढ़ेगी।

बची हुई सोलर बिजली का होगा बेहतर इस्तेमाल

इस प्रोजेक्ट का एक अहम फायदा यह है कि फैक्ट्री में छुट्टियों या कम काम के दौरान बचने वाली सोलर बिजली का इस्तेमाल किया जा सकेगा। मारुति सुज़ुकी पहले मानेसर प्लांट के इस प्रोजेक्ट से मिलने वाले अनुभव और सीख का इस्तेमाल करेगी। वहीं कंपनी की योजना आगे हरियाणा और गुजरात में मौजूद अपने दूसरे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में भी ग्रीन हाइड्रोजन का इस्तेमाल बढ़ाने की है।

सोलर से बायोगैस तक, ग्रीन एनर्जी पर बड़ा फोकस

ग्रीन हाइड्रोजन के अलावा मारुति सुज़ुकी सोलर पावर, ग्रीन बिजली, बायोगैस और बैटरी स्टोरेज जैसे विकल्पों पर भी काम कर रही है। खोरखौदा प्लांट में रोजाना 10 टन बायोगैस बनाने वाला प्लांट लगाया जा रहा है जबकि वहां 1 MWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम भी शुरू हो चुका है।

साथ ही कंपनी के बोर्ड ने 561 करोड़ रुपये के बजट से चार Compressed Biogas प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। कंपनी वित्त वर्ष 2030-31 तक ग्रीन एनर्जी से जुड़े कामों पर करीब 925 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रही है।

2030-31 तक कार्बन उत्सर्जन घटाने का लक्ष्य

मारुति सुज़ुकी का इसको लेकर कहना है कि उसके मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन से फिलहाल करीब 6.15 लाख टन कार्बन उत्सर्जन होता है। कंपनी इसे वित्त वर्ष 2030-31 तक घटाकर 2.66 लाख टन करना चाहती है।

वहीं Maruti Suzuki के MD और CEO Hisashi Takeuchi के मुताबिक, आने वाले समय में किसी कंपनी की मजबूती सिर्फ कम कीमत और अच्छी क्वालिटी से तय नहीं होगी। फैक्ट्री में कार बनाने के दौरान कितना कार्बन निकलता है यह भी उतना ही जरूरी होगा। मानेसर में शुरू किया गया 300 kW Green Hydrogen Plant इसी दिशा में कंपनी का पहला बड़ा कदम है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?