पहली बार स्कूटी चलाना सीख रहे हैं? ये 5 स्कूटर्स देंगे आसान बैलेंस और स्मूथ राइड

Lightweight Scooters India: पहली बार स्कूटी चलाना सीख रहे हैं तो हल्का वजन, आसान बैलेंस, कम सीट हाइट और कंट्रोल्ड एक्सीलरेशन वाला स्कूटर बेहतर विकल्प बनता है। जिसमें कई ऑप्सन है।
Learning to ride a scooter for the first time 5 scooters balance smooth ride
स्कूटर जो आप आसानी से चला सकते है।Source. TVS And Yamaha
Published on
Updated on

Best Scooters for Beginners: आप पहली बार स्कूटी चलाना सीख रहे हैं तो शुरुआत में ऐसा स्कूटर चुनना जरूरी है जिसे संभालना आसान हो। भारी वजन, ज्यादा तेज पिकअप या ऊंची सीट नए राइडर के लिए परेशानी पैदा कर सकती है। ऐसे में हल्का वजन, आसान बैलेंस, कम सीट हाइट और कंट्रोल्ड एक्सीलरेशन वाला स्कूटर बेहतर विकल्प बनता है। वहीं भारतीय बाजार में शुरुआती राइडर्स के लिए कुछ पेट्रोल स्कूटर्स इन खूबियों के चलते काफी उपयोगी हो सकते हैं।

TVS Scooty Pep Plus सबसे हल्की स्कूटी

पहली बार स्कूटी सीखने वालों के लिए TVS Scooty Pep Plus एक आसान विकल्प बनाकर सामने आया है। जिसका वजन करीब 93 किलोग्राम है जिससे इसे पार्किंग में खींचना, स्टैंड पर लगाना और कम स्पीड पर संभालना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है। इसमें 87.8cc इंजन मिलता है। साथ ही इसकी कम सीट हाइट भी छोटे कद वाले राइडर्स के लिए मददगार हो सकती है।

Yamaha Fascino 125 में हल्का वजन और ज्यादा पावर

अगर आप हल्के स्कूटर के साथ थोड़ा ज्यादा पावर चाहते हैं तो Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid पर नजर डाल सकते हैं। इसका वजन करीब 98 किलोग्राम है। साथ ही 125cc इंजन के साथ मिलने वाली हाइब्रिड तकनीक इसे परफॉर्मेंस और माइलेज के लिहाज से अलग बनाती है। वहीं हल्का वजन होने की वजह से ट्रैफिक में मोड़ना और यू-टर्न लेना भी आसान हो सकता है।

TVS Zest और Hero Pleasure Plus भी विकल्प

TVS Scooty Zest 110 का वजन करीब 103 किलोग्राम है और इसमें 109.7cc इंजन मिलता है। इसका स्मूथ और लीनियर पिकअप नए राइडर्स के लिए उपयोगी हो सकता है। वहीं Hero Pleasure Plus करीब 104 किलोग्राम वजन और 110.9cc इंजन के साथ आता है। कॉम्पैक्ट साइज और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे फीचर्स इसे शुरुआती राइडर्स के लिए व्यावहारिक विकल्प बनाते हैं।

Learning to ride a scooter for the first time 5 scooters balance smooth ride
FASTag Annual Pass में बच गईं ट्रिप्स तो क्या मिलेगा पैसा वापस? जान लें NHAI का पूरा नियम

Honda Activa 6G परिवार के लिए ऑलराउंडर

वहीं अगर स्कूटर सिर्फ सीखने के लिए नहीं बल्कि पूरे परिवार के इस्तेमाल के लिए चाहिए तो Honda Activa 6G पर विचार किया जा सकता है। जो करीब 106 किलोग्राम वजन और 109.51cc इंजन के साथ आता है। साथ ही यह स्कूटर रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए लोकप्रिय विकल्प मानी जाती है।

एक नजर में 5 स्कूटर्स की तुलना

ध्यान रखें कि शुरुआती राइडर के लिए सिर्फ वजन ही मायने नहीं रखता है। इसमें सीट हाइट, ब्रेकिंग, टर्निंग रेडियस और आपको स्कूटर पर कितना सहज महसूस होता है ये भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। वहीं खरीदने से पहले स्कूटर पर बैठकर और सुरक्षित जगह पर टेस्ट राइड करके फैसला करना बेहतर रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com