Petrol Pump Fraud (Source. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल

Petrol Pump Fraud: लगातार बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने जेब खाली कर दी है। ऐसे में अगर आपके साथ धोखा हो और पेट्रोल पंप पर कम तेल देकर पूरा पैसा वसूला जाए तो नुकसान और ज्यादा हो सकता है।

सिमरन सिंह

Fuel Scam Or Petrol Pump Fraud: लगातार बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम आदमी की जेब खाली कर दी है। ऐसे में अगर आपके साथ धोखा हो और पेट्रोल पंप पर कम तेल देकर पूरा पैसा वसूला जाए तो नुकसान और ज्यादा बढ़ जाता है। वहीं कुछ ही समय के अंदर देखा गया है कि Petrol Pump Fraud से जुड़ी शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही है। इसको लेकर कई लोग शिकायत करते हैं कि उन्हें पैसे के हिसाब से पूरा तेल नहीं मिला जबकि कई लोग तेल में मिलावट की समस्या को भी बताते है। इस परेसानी में सबसे बड़ी बात यह है कि कई बार ग्राहक को पता भी नहीं चलता और उनके साथ आसानी से ठगी हो जाती है।

मशीन में चिप लगाकर कैसे होता है खेल?

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कुछ पेट्रोल पंपों पर मशीनों में खास चिप लगाई जाती है और यह चिप रिमोट से कंट्रोल होती है। बाहर से अगर इसको देखा जाए तो मशीन की रीडिंग बिल्कुल सही चलती दिखाई देगी, लेकिन उसके बावजूद भी आपकी गाड़ी में कम पेट्रोल या डीजल आता है। इसी तरह के मामलों में ग्राहक पूरा पैसा देकर भी पूरा ईंधन नहीं ले पाता। जिस कारण से हमेशा अलर्ट रहने की सलाह दे जाती है।

Zero Scam और Jump Trick से ऐसे उड़ जाते हैं पैसे

पेट्रोल पंप पर आज के समय में होने वाला सबसे कॉमन फ्रॉड Zero Scam है। इस स्कैम में कर्मचारी मशीन को जीरो पर सेट किए बिना ही तेल भरना शुरू कर देते है। जिससे पुरानी रीडिंग भी आपके बिल ही जोड़ दी जाती है। इसके अलावा Jump Trick भी तेजी से बढ़ रहा है। इसमें मशीन की रीडिंग धीरे-धीरे बढ़ने की बजाय सीधे 10, 20 या 30 पर पहुंच जाती है। जिससे ग्राहक को कम तेल मिलता है पर भुगतान पूरा करना पड़ता है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि 10 लीटर तेल भरवाने पर करीब 100 रुपये तक का नुकसान ग्राहक को हो सकता है।

ऐसे बचें Petrol Pump Fraud से

विशेषज्ञों की स्कैम से बचने की भी कई उपाय बताते है। जिसमें उनका कहना है कि पेट्रोल भरवाते समय हमेशा गाड़ी से उतरकर मशीन की रीडिंग पर नजर रखें। अगर कर्मचारी बार-बार बातों में उलझाने की कोशिश करे तो सतर्क हो जाएं। वहीं अगर मशीन की रीडिंग अचानक जंप करे तो वहां मौजूद माप उपकरण से तेल की मात्रा चेक जरूर करें। इसके साथ ही मिलावट का शक होने पर Filter Paper Test की मांग करें। इसका इस्तेमाल करने पर पेपर पर धब्बा रह जाए तो तेल में गड़बड़ी हो सकती है। आखिर में आप जरूरत पड़ने पर संबंधित कंपनी की हेल्पलाइन, मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर शिकायत भी दर्ज कर सकते है।

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

Weather Today: 20 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, यूपी-MP और छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट