Mahindra XUV 7XO (Source. Mahindra) 
ऑटोमोबाइल

महिंद्रा की नई XUV 7XO खरीदना हुआ मुश्किल! 12 महीने तक इंतजार, जानिए किस वेरिएंट की डिलीवरी जल्दी

Mahindra XUV 7XO: नई XUV 7XO ने बाजार में आते ही जबरदस्त हलचल मचा दी है। शानदार डिजाइन, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और दमदार फीचर्स की वजह से ग्राहक इस SUV पर टूट पड़े हैं।

सिमरन सिंह

XUV 7XO Features: महिंद्रा की हाल ही में लॉन्च हुई नई XUV 7XO ने बाजार में आते ही जबरदस्त हलचल मचा दी है। शानदार डिजाइन, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और दमदार फीचर्स की वजह से ग्राहक इस SUV पर टूट पड़े हैं। यही कारण है कि XUV 7XO की वेटिंग पीरियड 12 महीने से भी ज्यादा पहुंच गई है। कंपनी ने इस SUV को ₹13.66 लाख से ₹24.11 लाख (एक्स-शोरूम) की इंट्रोडक्टरी कीमत में लॉन्च किया है, जो पहले 40,000 ग्राहकों तक सीमित है। महिंद्रा ने 14 जनवरी से XUV 7XO की डिलीवरी शुरू कर दी है और जिन ग्राहकों ने पहले बुकिंग की है, उन्हें बताया जा रहा है कि वे इंट्रोडक्टरी प्राइस के लिए चुने गए हैं या नहीं।

बुकिंग का बम, इसलिए बढ़ा इंतजार

पुरानी XUV700 की तरह ही नई XUV 7XO को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि XUV 7XO की अलग से बुकिंग संख्या सामने नहीं आई है, लेकिन महिंद्रा के मुताबिक XUV 7XO और XEV 9S को मिलाकर 93,689 यूनिट्स की बुकिंग हुई है, जिसकी कुल वैल्यू ₹20,500 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। इतनी भारी डिमांड की वजह से वेटिंग पीरियड लंबा हो गया है।

बेस AX वेरिएंट की सबसे ज्यादा वेटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, XUV 7XO के बेस AX वेरिएंट का वेटिंग पीरियड सबसे ज्यादा है। पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में 12 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि बेस मॉडल होने के बावजूद इसमें प्रीमियम फीचर्स की भरमार है, जिससे बजट में SUV खरीदने वाले ग्राहक इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

बेस मॉडल में ही मिलते हैं प्रीमियम फीचर्स

XUV 7XO के बेस AX वेरिएंट में ही कोस्ट-टू-कोस्ट ट्रिपल 12.3-इंच HD स्क्रीन, Adrenox कनेक्टिविटी सूट, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, Alexa बिल्ट-इन के साथ ChatGPT, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVMs जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं AX3 वेरिएंट में रियर व्यू कैमरा (डायनामिक गाइडलाइन के साथ), इलेक्ट्रिक और ऑटो फोल्डेबल ORVMs, रियर वाइपर और डिमिस्टर जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं।

टॉप वेरिएंट में जल्दी डिलीवरी का मौका

अगर आप जल्दी डिलीवरी चाहते हैं तो AX7T वेरिएंट सबसे बेहतर विकल्प माना जा रहा है। AWD समेत AX7T के सभी वेरिएंट का वेटिंग पीरियड सिर्फ 4 हफ्ते है।

  • वहीं AX7 पेट्रोल की डिलीवरी 4 हफ्ते और डीजल की 6 हफ्ते में मिल सकती है।
  • XUV 7XO का टॉप मॉडल AX7L पेट्रोल ऑटोमैटिक में 4 महीने और बाकी वेरिएंट में 6 महीने के वेटिंग पीरियड के साथ आता है।

ध्यान दें

XUV 7XO उन ग्राहकों के लिए शानदार SUV है जो बजट में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, लेकिन ज्यादा डिमांड की वजह से इंतजार करना पड़ेगा। सही वेरिएंट चुनकर आप वेटिंग पीरियड को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन