Mahindra XEV 9S (सोर्स- सोशल मीडिया)
ऑटोमोबाइल

Mahindra XEV 9S बनी भारत की नंबर-1 इलेक्ट्रिक SUV, अगस्त 2026 की बिक्री में Tata Punch EV को पछाड़ा

Mahindra XEV 9S Sales in August: अगस्त 2026 में Mahindra XEV 9S ने 4,508 यूनिट डिस्पैच के साथ Tata Punch EV को 78 यूनिट से पीछे छोड़ा। इलेक्ट्रिक कार बाजार में दोनों मॉडलों की मांग मजबूत रही।

अक्षय साहू

August 2026 Electric Car Sales in India: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। अगस्त 2026 के बिक्री आंकड़े भी इस ट्रेंड को दर्शाते हैं। इस महीने Mahindra XEV 9S देश में सबसे ज्यादा डिस्पैच होने वाली इलेक्ट्रिक कार रही। तीन-रो वाली इस इलेक्ट्रिक SUV ने Tata Punch EV को बेहद मामूली अंतर से पीछे छोड़ा। दोनों मॉडलों की डिस्पैच में केवल 78 यूनिट का अंतर रहा।

मीडिया रिपोर्ट्स के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में Mahindra ने अपने डीलरशिप नेटवर्क को XEV 9S की 4,508 यूनिट भेजीं। वहीं, इसी महीने Tata Motors ने Punch EV की 4,430 यूनिट डिस्पैच कीं। इस तरह दोनों इलेक्ट्रिक कारों के बीच सिर्फ 78 यूनिट का अंतर रहा।

तेजी से बढ़ रही है XEV 9S की मांग

XEV 9S की मांग पिछले कुछ महीनों में लगातार मजबूत हुई है। जनवरी 2026 में कस्टमर डिलीवरी शुरू होने के बाद से यह इलेक्ट्रिक SUV बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। जुलाई 2026 में Mahindra XEV 9S की 4,131 यूनिट डिस्पैच हुई थीं। अगस्त में यह आंकड़ा बढ़कर 4,508 यूनिट पर पहुंच गया। यानी एक महीने में इसकी डिस्पैच में लगभग 9.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

Mahindra XEV 9S को तीन बैटरी पैक विकल्पों के साथ बाजार में उतारा गया है। इनमें 59kWh, 70kWh और 79kWh बैटरी पैक शामिल हैं। वेरिएंट के अनुसार कंपनी 521 किलोमीटर से लेकर 679 किलोमीटर तक की फुल-चार्ज रेंज का दावा करती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 20.65 लाख रुपये है।

Tata Punch EV की भी रही मजबूत बिक्री

अगस्त 2026 की इलेक्ट्रिक कार बिक्री सूची में Tata Punch EV 4,430 यूनिट की डिस्पैच के साथ दूसरे स्थान पर रही। मामूली अंतर के चलते यह XEV 9S से पीछे रही। Punch EV ने सालाना आधार पर भी बेहतर प्रदर्शन किया। अगस्त 2025 में Tata Motors ने इसकी 1,476 यूनिट डिस्पैच की थीं। अगस्त 2026 में यह संख्या बढ़कर 4,430 यूनिट हो गई। यानी एक साल में अगस्त की डिस्पैच तीन गुने से भी ज्यादा हो गई।

कीमत की बात करें तो Tata Punch EV, Mahindra XEV 9S की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.79 लाख रुपये है। वहीं, Tata Nexon EV 3,975 यूनिट की डिस्पैच के साथ अगस्त की सूची में तीसरे नंबर पर रही। इसकी डिस्पैच में अगस्त 2025 के मुकाबले इस साल 44 फीसदी की सालाना वृद्धि दर्ज की गई।

अगस्त 2026 की टॉप-10 इलेक्ट्रिक कारों की सूची

अगस्त 2026 में MG Windsor EV 3,705 यूनिट की डिस्पैच के साथ चौथे स्थान पर रही। हालांकि, पिछले साल अगस्त में इसकी 4,511 यूनिट डिस्पैच हुई थीं। इस आधार पर अगस्त 2026 में इसकी डिस्पैच करीब 18 फीसदी कम रही। Tata Harrier EV ने 2,103 यूनिट के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। इसके बाद Mahindra XEV 9e रही, जिसकी 2,001 यूनिट डीलरशिप नेटवर्क को भेजी गईं।

हाल ही में लॉन्च हुई Tata Sierra EV भी टॉप-10 में शामिल रही। इसकी अगस्त 2026 में 1,930 यूनिट डिस्पैच हुईं और यह सातवें स्थान पर रही। वहीं VinFast LimoGreen 1,901 यूनिट के साथ आठवें नंबर पर रही। नौवें स्थान पर Tata Tiago EV रही, जिसकी अगस्त में 1,730 यूनिट डिस्पैच की गईं। टॉप-10 में आखिरी स्थान Mahindra BE 6 को मिला। इसकी 1,696 यूनिट अगस्त में डीलरशिप को भेजी गईं। इसकी बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। 

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?