Mahindra XEV 9S 2025 जल्द होगी लॉन्च। (सौ. Mahindra) 
ऑटोमोबाइल

भारत की पहली 7-seater electric SUV जल्द होगी लॉन्च, जानें क्या है फीचर्स और कीमत

Mahindra XEV 9S 2025: Mahindra जल्द ही अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में एक बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी की ओर से नई और बहुप्रतीक्षित Mahindra XEV 9S को 27 नवंबर को लॉन्च होगा।

सिमरन सिंह

Electric SUV Comparison: भारत की प्रमुख ऑटो निर्माता Mahindra जल्द ही अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में एक बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी की ओर से नई और बहुप्रतीक्षित Mahindra XEV 9S को 27 नवंबर को औपचारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। यह भारत की पहली इलेक्ट्रिक 7-सीटर एसयूवी होगी, जो आधुनिक टेक्नोलॉजी, प्रीमियम फीचर्स और लंबी रेंज के साथ बाजार में उतरने के लिए तैयार है। यहां जानें इस एसयूवी के संभावित फीचर्स, रेंज, कीमत और मुकाबले की पूरी जानकारी।

महिंद्रा XEV 9S का लॉन्च डेट तय

कंपनी ने घोषणा की है कि Mahindra XEV 9S को 27 नवंबर को देश में पेश किया जाएगा। यह मॉडल कंपनी की इलेक्ट्रिक लाइनअप का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा और भारत में 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV के नए युग की शुरुआत करेगा। खास बात यह है कि "यह देश की पहली इलेक्ट्रिक सात सीटों वाली एसयूवी होगी।"

कैसे होंगे फीचर्स? प्रीमियम अनुभव देगा इंटीरियर

महिंद्रा ने इस एसयूवी को कई हाई-एंड फीचर्स से लैस करने की तैयारी पूरी कर ली है। लीक हुए इंटीरियर क्लिप्स में प्रीमियम स्टाइलिंग साफ नजर आती है।

  • सीटों पर आकर्षक स्टिचिंग पैटर्न
  • शोल्डर एरिया पर सिल्वर प्लेट जो देती है प्रीमियम फिनिश
  • कनेक्टिड LED DRL
  • फुल LED लाइटिंग सेटअप
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • Harman Kardon प्रीमियम साउंड सिस्टम
  • Dolby Atmos सपोर्ट
  • सॉफ्ट-टच मैटेरियल
  • मेमोरी सीट्स
  • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

कुल मिलाकर, यह एसयूवी लग्जरी और टेक्नोलॉजी का दमदार कॉम्बिनेशन पेश करेगी।

बैटरी और रेंज: कितनी दमदार होगी?

कंपनी इसमें 79 kWh क्षमता का बैटरी पैक दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्ज में 656 किलोमीटर तक चल सकती है। लंबी रेंज इसे अपने सेगमेंट में बेहद दमदार बनाती है।

कितनी होगी कीमत?

Mahindra लॉन्च के समय आधिकारिक कीमत का खुलासा करेगी। हालांकि अनुमान है कि Mahindra XEV 9S की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 20 लाख रुपये के आसपास हो सकती है, जो इसे इस सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनाती है।

किनसे होगा मुकाबला?

भारत में 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी फिलहाल किसी भी निर्माता द्वारा ऑफर नहीं की जाती, ऐसे में XEV 9S इस सेगमेंट की पहली एंट्री होगी। प्रत्यक्ष मुकाबला न होने के बावजूद यह एसयूवी निम्न मॉडलों को चुनौती देगी:

  • Kia Carens Clavis EV
  • Tata Harrier EV
  • जल्द लॉन्च होने वाली Tata Sierra EV

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव