महिंद्रा एंड महिंद्रा (सौ. सोशल मीडिया ) 
ऑटोमोबाइल

Anand Mahindra ने शानदार कार कर दी लॉन्च, 1 सेकंड में 47 गाड़ियां हुई बुक

महिंद्रा की नई कार लॉन्च हो गई है, जिसके लिए लोग लगातार बुकिंग कर रहे हैं। इसके अलावा, महिंद्रा कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसका बुकिंग अमाउंट और डिलीवरी भी जल्द शुरू होने वाली है।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. महिंद्रा कंपनी अपने ग्राहकों के लिए हमेशा क्रेज़ी ऑफर्स लेकर आती है और सबसे ज्यादा पॉपुलर उसकी महिंद्रा थार है, जिसके लिए सब लोग पागल रहते हैं। 3 डोर महिंद्रा थार को लॉन्च करने के बाद कंपनी गाड़ी के 5 डोर वर्जन Mahindra Thar Roxx को भी लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी Roxx की बुकिंग को शुरू कर चुकी है और इस गाड़ी को ग्राहकों से बहुत ही बढ़िया रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।

3 अक्टूबर सुबह 11 बजे से बुकिंग को शुरू किया गया था। बुकिंग शुरू होने के मात्र 60 मिनट के अंदर ही 1 लाख 76 हजार 218 बुकिंग पूरी हो गई। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो एक सेकंड में इस एसयूवी को 47 बुकिंग मिली है। इसे देखने के बाद गाड़ी की खरीद में और भी ज्यादा तेजी आ गई। महिंद्रा ग्रुप और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा इस बात से काफी खुश हैं और उन्होंने फाइव डोर रॉक्स को ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पांस पर बात भी की है।

Mahindra Thar Roxx बुकिंग अमाउंट

महिंद्रा कंपनी की इस गाड़ी को अगर आप बुक करना चाहते हैं तो आपको 21,000 बुकिंग अमाउंट देना होगा। बुकिंग शुरू होने के साथ ही कंपनी ने इस गाड़ी की टेस्ट ड्राइविंग भी शुरू कर दी है, जिसका मजा आप ले सकते हैं।

Mahindra Thar Roxx की डिलीवरी

महिंद्रा का कहना है कि 5 डोर रॉक्स की डिलीवरी जल्दी शुरू कर दी जाएगी। उम्मीद है कि इस गाड़ी की डिलीवरी दशहरा 2024 की शुरुआत में शुरू कर दी जाए। इस कार में कुल 6 वेरिएंट हैं, जिसमें MX1, MX5, MX3, AX5L, AX3L और AX7L मौजूद हैं। सभी वेरिएंट्स को पेट्रोल, डीजल और 4WD वेरिएंट में रखा गया है।

Mahindra Thar Roxx की भारत में क्या है कीमत

महिंद्रा थार के इस 5 डोर मॉडल वेरिएंट की बात करें तो यह 12 लाख 99 हजार रुपए से शुरू होता है। इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट को 22 लाख 49 हजार में खरीदा जा सकता है।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस