TVS iQube में क्या है खास फीचर्स। (सौ. TVS) 
ऑटोमोबाइल

TVS iQube के तीन नए वेरिएंट्स लॉन्च: जानें किसमें है क्या खास

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों TVS मोटर कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube को तीन नए सब-वेरिएंट्स में पेश किया है। ये तीनों मॉडल अलग बैटरी कैपेसिटी और रेंज के साथ आते है।

सिमरन सिंह

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच TVS मोटर कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube को तीन नए सब-वेरिएंट्स में पेश किया है। ये तीनों मॉडल अलग-अलग बैटरी कैपेसिटी और रेंज के साथ आते हैं, लेकिन डिजाइन, फीचर्स और तकनीकी बेसिक लगभग समान हैं। आइए जानते हैं तीनों वेरिएंट्स की खासियतें विस्तार से।

1. TVS iQube 2.2kWh – शुरुआती विकल्प

इस वेरिएंट में 2.2kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है।

  • रेंज: फुल चार्ज पर 94 किमी
  • चार्जिंग टाइम: 0 से 80% तक चार्जिंग में 2 घंटे 45 मिनट
  • टॉप स्पीड: 75 किमी/घंटा
  • मोटर: 4.4kW हब मोटर
  • कीमत: ₹1,00,620 (एक्स-शोरूम)

2. TVS iQube 3.1kWh – नया मिड-स्पेक विकल्प

यह हाल ही में लॉन्च किया गया मिड-वेरिएंट है।

  • रेंज: 123 किमी
  • चार्जिंग टाइम: 4 घंटे 30 मिनट
  • टॉप स्पीड: 82 किमी/घंटा
  • कीमत: ₹1,09,996 (एक्स-शोरूम)

3. TVS iQube 3.5kWh – टॉप-एंड वेरिएंट

लाइनअप का सबसे दमदार मॉडल यही है।

  • रेंज: 145 किमी
  • चार्जिंग टाइम: 4 घंटे 50 मिनट
  • टॉप स्पीड: 78 किमी/घंटा
  • कीमत: ₹1,23,379 (एक्स-शोरूम)

क्या हैं सभी वेरिएंट्स में समानताएं?

तीनों वेरिएंट्स में कई समान फीचर्स देखने को मिलते हैं:

  • डिस्प्ले: 12.7cm का TFT डिजिटल कंसोल
  • कनेक्टिविटी: स्मार्टफोन कनेक्शन, कॉल/SMS अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
  • सेफ्टी: जियो-फेंसिंग, क्रैश और थेफ्ट अलर्ट
  • पार्किंग असिस्ट: फॉरवर्ड और रिवर्स मोड
  • स्टोरेज: 32 लीटर अंडरसीट स्पेस
  • सस्पेंशन: टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क, ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर
  • ब्रेकिंग सिस्टम: फ्रंट 220mm डिस्क, रियर 130mm ड्रम
  • टायर्स: अलॉय व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर्स

“तीनों वेरिएंट्स के बीच सिर्फ बैटरी कैपेसिटी, रेंज और परफॉर्मेंस का अंतर है, बाकी सभी सुविधाएं लगभग समान हैं।”

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज