Kia Carens Clavis के नए लुक में क्या कुछ है खास। (सौ. Kia) 
ऑटोमोबाइल

Kia Carens Clavis बनी कंपनी की गेमचेंजर MPV, जल्द आ रहा है इलेक्ट्रिक अवतार

किआ इंडिया कैरेंस क्लैविस कंपनी के लिए बड़ी सफलता साबित हो रही है। मई 2025 में किआ ने कई यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल मई 2024 की तुलना में 14.43% की बढ़ोतरी दर्शाती है।

सिमरन सिंह

किआ इंडिया की हालिया पेशकश कैरेंस क्लैविस कंपनी के लिए बड़ी सफलता साबित हो रही है। मई 2025 में किआ ने कुल 22,315 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल मई 2024 की तुलना में 14.43% की बढ़ोतरी दर्शाती है। कंपनी ने अपनी इस सफलता का श्रेय खासतौर पर नई कैरेंस क्लैविस MPV को दिया है, जिसे भारतीय ग्राहकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है।

₹11.49 लाख की शुरुआती कीमत में आई है प्रीमियम MPV

किआ कैरेंस क्लैविस को ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा गया है। प्रीमियम लुक, दमदार परफॉर्मेंस और सेगमेंट में बेस्ट फीचर्स के चलते यह MPV तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

जुलाई में लॉन्च होगी Kia की पहली मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक कार

कंपनी ने खुलासा किया है कि जुलाई 2025 में कैरेंस क्लैविस का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया जाएगा। यह किआ की भारत में बनी पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। कंपनी का दावा है कि इसका डिज़ाइन बेहद आकर्षक होगा और इसमें किआ की एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रीमियम स्टाइलिंग का मिश्रण देखने को मिलेगा।

EV वर्जन में मिलेंगे खास बदलाव

कैरेंस क्लैविस इलेक्ट्रिक का डिजाइन पेट्रोल-डीजल वर्जन जैसा ही होगा, लेकिन इसमें कुछ खास बदलाव किए जाएंगे। इसमें EV9-स्टाइल बंद फ्रंट ग्रिल, नए डिज़ाइन वाले बंपर और अलॉय व्हील, और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इसमें नया सस्पेंशन सेटअप भी दिया जाएगा।

हाई-एंड फीचर्स से होगी लैस

किआ कैरेंस ईवी में मिलेगा फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, एयर प्यूरीफायर और वायरलेस चार्जर जैसी सुविधाएं। उम्मीद है कि इसमें 45 kWh की बैटरी और फ्रंट एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर होगी, जो एक बार चार्ज पर बेहतरीन रेंज दे सकती है।

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

Explainer: न अनाथालय, न वृद्धाश्रम... नीता अंबानी का 100 एकड़ में बनेगा अनंत आश्रय, जानें क्या है खास?