Kia की कारों को लेकर 2029 तक का प्लान। Source. Kia
ऑटोमोबाइल

Kia का बड़ा मास्टरप्लान, EV से Hybrid और CNG तक, 2029 तक बदल जाएगी कंपनी की पूरी कार लाइनअप

Kia Sonet Hybrid: भारत में ऑटोमोबाइल बाजार में Kia Motors अब अपनी रणनीति को तेजी से बदलने की तैयारी में है। कंपनी ने भारत में इलेक्ट्रिक कारों के साथ Hybrid, CNG और नई पीढ़ी के ICE मॉडल शामिल होंगे।

सिमरन सिंह

Kia Seltos Hybrid 2027: भारत में ऑटोमोबाइल बाजार में Kia Motors अब अपनी रणनीति को तेजी से बदलने की तैयारी में है। कंपनी ने भारत के लिए एक बड़े प्रोडक्ट प्लान का संकेत दिया है जिसमें इलेक्ट्रिक कारों के साथ Hybrid, CNG और नई पीढ़ी के ICE मॉडल शामिल होंगे। इतना ही नहीं Kia अपने डीलर नेटवर्क को भी मजबूत करने पर काम कर रही है। जिसमें खास बात यह है कि आने वाले सालों में Hybrid तकनीक सिर्फ प्रीमियम कारों तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि Seltos, Sonet और Carens जैसे लोकप्रिय मॉडल्स तक पहुंचेगी।

Sorento Hybrid से शुरू होगा नया दौर

Kia की इलेक्ट्रिफिकेशन रणनीति के बारे में बताए तो यह पहले ही आगे बढ़ चुकी है। जिसमें कंपनी की Syros EV बाजार में आ चुकी है और इसकी डिलीवरी भी शुरू हो गई है। अब अगड़ी बड़ी पेशकश के तौर पर Kia Sorento Hybrid पर नजर है। इसे भारत में 4 सितंबर 2026 को लॉन्च किए जाने की योजना बताई गई है। वहींSorento Hybrid के बाद Kia के पोर्टफोलियो में Carnival Hybrid को भी शामिल किया जा सकता है। इससे कंपनी का फोकस सिर्फ EV पर नहीं बल्कि Hybrid तकनीक को भी बढ़ावा देने पर साफ नजर आता है।

2027 में Seltos Hybrid की एंट्री

Kia की सबसे फेमस SUVs में शामिल Seltos को भी Hybrid पावरट्रेन मिलने वाला है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Seltos Hybrid को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद कंपनी धीरे-धीरे अपनी दूसरी मुख्य कारों में भी Hybrid तकनीक पेश करने की तैयारी कर रही है। वहीं नई पीढ़ी की Kia Sonet के 2027 में ICE इंजन के साथ आने की उम्मीद है। इसका Hybrid वर्जन बाद में करीब 2029 तक बाजार में उतारा जा सकता है।

नई Carens में मिलेंगे कई पावरट्रेन

Carens भी Kia की भविष्य की रणनीति में अहम भूमिका निभाएगी। जिसमें 2029 तक आने वाली नई पीढ़ी की Carens में पेट्रोल/डीजल ICE और Hybrid पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। इसके साथ कंपनी इलेक्ट्रिक Carens का विकल्प भी जारी रख सकती है। जिसको लेकर बताया जा रहा है कि Kia का प्लान पारंपरिक पेट्रोल-डीजल इंजन को तुरंत खत्म करने का नहीं है। कंपनी अलग-अलग ग्राहकों और बाजार की जरूरतों को देखते हुए ICE, Hybrid, CNG और EV जैसे कई विकल्प तैयार कर रही है। ऐसे में आने वाले वर्षों में Kia की कार खरीदने वालों के पास पहले से कहीं ज्यादा पावरट्रेन विकल्प हो सकते हैं।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव को छोड़ा गया; पटना में छात्रों पर चलाई वॉटर कैनन

महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें! नदिया कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जानें पूरा मामला

29 साल का गैंगस्टर, अमेरिका में केस और गिरफ्तारी वारंट...कौन है FBI के निशाने पर आया पंजाब का मेजर सिंह?

इंसानी दखल से हुई चूक...NEET पेपर लीक मामले में सरकार ने SC में रखा अपना पक्ष, कहा- फुलप्रूफ है NTA का सिस्टम

तमिलनाडु विधानसभा में अचानक गाना गाने लगीं महिला विधायक, रिएक्शन देखकर शरमा गए सीएम विजय, VIDEO वायरल