Ferrari की पहली Electric Supercar ने रचा इतिहास, 382 करोड़ में बिकी Chassis 0, जानें क्या है खास

Ferrari EV: सुपरकार की दुनिया में Ferrari का नाम सुनते ही तेज रफ्तार, V8 और V12 इंजन की गूंज याद आती है। लेकिन अब कंपनी इलेक्ट्रिक दौर में भी अपनी पहचान बनाने को तैयार है।
Ferrari first electric supercar Ferrari Luce Chassis 0 sold for ₹382 crore
Ferrari Luce का नया डिजाइन।Source. Ferrari
Updated on

Ferrari Luce: सुपरकार की दुनिया में Ferrari का नाम सुनते ही तेज रफ्तार, V8 और V12 इंजन की गूंज याद आती है। लेकिन अब कंपनी इलेक्ट्रिक दौर में भी अपनी पहचान बनाने को तैयार है। बता दें कि Ferrari की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक सुपरकार Ferrari Luce की पहली यूनिट यानी Chassis 0 ने नीलामी में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी। यह कार 40 मिलियन डॉलर यानी करीब 382 करोड़ रुपये में बिकी है। इसको लेकर खास बात यह है कि इसकी शुरुआती अनुमानित कीमत करीब 1.1 मिलियन डॉलर थी। यानी अंतिम बोली शुरुआती अनुमान से लगभग 40 गुना ज्यादा रही।

9 करोड़ की अनुमानित कीमत से 382 करोड़ तक पहुंची बोली

मोंटेरे में आयोजित RM Sotheby’s चैरिटी ऑक्शन में Ferrari Luce Chassis 0 को पेश किया गया था। बोली शुरू होने के बाद इसकी कीमत तेजी से बढ़ी और आखिरकार 40 मिलियन डॉलर पर जाकर रुकी। इस नीलामी की पूरी रकम The Ferrari Foundation को जाएगी। ऑक्शन हाउस ने इस बिक्री पर अपना प्रीमियम भी माफ कर दिया है। फाउंडेशन इस रकम का इस्तेमाल भविष्य की शैक्षणिक पहलों के लिए करेगा।

2027 में मिलेगी कार की डिलीवरी

इतनी बड़ी रकम खर्च करने के बावजूद खरीदार को तुरंत कार नहीं मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी डिलीवरी 2027 की पहली तिमाही में होगी। इससे पहले कार को Ferrari के मारानेलो स्थित मुख्यालय ले जाकर फाइनल फिनिशिंग और टेस्टिंग पूरी की जाएगी। इस बिक्री ने 2025 में बने 26 मिलियन डॉलर के Ferrari Daytona SP3 के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

Ferrari first electric supercar Ferrari Luce Chassis 0 sold for ₹382 crore
Yamaha ने लॉन्च किया 2026 RayZR Street Rally, 1 लाख रुपये में मिलेगी TFT स्क्रीन और Turn-by-Turn Navigation

Jony Ive ने दिया खास डिजाइन टच

Ferrari Luce को LoveFrom डिजाइन स्टूडियो के साथ मिलकर तैयार किया गया है जिसके संस्थापक Apple के पूर्व डिजाइन प्रमुख Jony Ive हैं। कार को लाइट थीम पर डिजाइन किया गया है। इसका Madreperla Semi-Gloss पेंट रोशनी के कोण और तीव्रता के हिसाब से हरे और बैंगनी रंग के बीच बदलता दिखाई देता है। इंटीरियर में Perla Le Mans मैटेलिक लेदर और Grigio Corvara फिनिश का इस्तेमाल किया गया है। Ferrari के मुताबिक कस्टमाइजेशन इतना खास है कि दो Luce कारें बिल्कुल एक जैसी नहीं दिखेंगी।

1,000+ हॉर्सपावर और 530 किमी रेंज

Ferrari Luce में चार इलेक्ट्रिक मोटर हैं जो मिलकर 1050 cv यानी करीब 1035 हॉर्सपावर पैदा करती हैं। कार सिर्फ 2.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 310 किमी/घंटा है। इसमें 122 kWh बैटरी और 800-वोल्ट इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर दिया गया है जबकि रेंज करीब 530 किमी बताई गई है। दिलचस्प बात यह है कि Ferrari इलेक्ट्रिक कार में भी स्पोर्ट्स कार वाली आवाज का अनुभव देने के लिए सेंसर और इलेक्ट्रिक-गिटार जैसी साउंड तकनीक का इस्तेमाल कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com