Kawasaki Ninja 300 और KTM RC 390 में क्या है अंतर। (सौ. Design) 
ऑटोमोबाइल

₹4 लाख की रेंज में Kawasaki Ninja 300 और KTM RC 390 में कौन है बेहतर? जानें पूरा मुकाबला

भारत में स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में युवाओं के लिए कई जबरदस्त विकल्प मौजूद हैं। हाल ही में Kawasaki ने अपनी 2025 Ninja 300 को लॉन्च किया है, जो करीब ₹4 लाख की कीमत पर आती है।

सिमरन सिंह

भारत में स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में युवाओं के लिए कई जबरदस्त विकल्प मौजूद हैं। हाल ही में Kawasaki ने अपनी 2025 Ninja 300 को लॉन्च किया है, जो करीब ₹4 लाख की कीमत पर आती है। इसी रेंज में KTM RC 390 पहले से बाजार में मौजूद है और यह दोनों बाइक्स आपस में सीधा मुकाबला करती हैं। स्टाइलिश लुक्स और फीचर्स के लिहाज से दोनों ही बाइक्स दमदार हैं, लेकिन कौन किस पर भारी है? आइए जानते हैं पूरी तुलना:

कीमत में मामूली अंतर

Kawasaki Ninja 300 की कीमत ₹3.93 लाख (ऑन-रोड, नोएडा) है, जबकि KTM RC 390 ₹3.83 लाख (ऑन-रोड, नोएडा) में उपलब्ध है। दोनों ही बाइक्स सिंगल वेरिएंट में आती हैं। यानी ₹10,000 कम में KTM ज्यादा फीचर्स दे रही है।

फीचर्स की बात करें तो...

Kawasaki Ninja 300 में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्लिपर और असिस्ट क्लच जैसे बेसिक फीचर्स हैं। वहीं KTM RC 390 में आपको फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, राइडिंग मोड्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, और स्लिपर क्लच जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

कलर ऑप्शन्स

Ninja 300 तीन रंगों में आती है, जबकि RC 390 दो रंगों में उपलब्ध है। यानी कावासाकी थोड़ा ज्यादा वैरायटी ऑफर करती है।

इंजन परफॉर्मेंस में कौन दमदार?

Kawasaki Ninja 300 में 296cc का इंजन है, जो 38bhp और 26Nm टॉर्क देता है। वहीं KTM RC 390 में 373cc का इंजन है, जो 42bhp और 37Nm टॉर्क के साथ ज्यादा दमदार प्रदर्शन करता है। दोनों ही बाइक्स में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है।

रिपब्लिक ऑटो की राय

"जो खरीदार फीचर्स पर थोड़ा समझौता कर एक भरोसेमंद और परंपरागत स्पोर्ट्स बाइक चाहते हैं, उनके लिए Kawasaki Ninja 300 एक बेहतर विकल्प हो सकती है।" "वहीं जो राइडिंग में ज्यादा परफॉर्मेंस, स्टाइल और मॉडर्न टेक्नोलॉजी की तलाश में हैं, उनके लिए KTM RC 390 ज़्यादा उपयुक्त साबित हो सकती है।"

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां