SUV Jaecoo J5 का लुक वायरल हो गया है। Source. Social Media
ऑटोमोबाइल

JSW की नई हाइब्रिड SUV Jaecoo J5 बिना कवर के आई नजर, Creta और Seltos को देगी टक्कर

JSW New SUV: JSW Motors नई SUV लाइनअप तैयार कर रही है। इसी बीच कंपनी की आगामी Jaecoo J5 Hybrid SUV को पहली बार बिना किसी कवर के भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Jaecoo J5 Hybrid SUV को कवर के बिना भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखी।

  • स्पॉटिंग में SUV का एक्सटीरियर डिजाइन और हाइब्रिड मॉडल देखने को मिला है।

  • SUV को अंतरराष्ट्रीय बाजार में Jaecoo ब्रांड के तहत बेचा जाता है।

Jaecoo J5 Hybrid: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में JSW Motors अपनी नई SUV लाइनअप तैयार कर रही है। इसी बीच कंपनी की आगामी Jaecoo J5 Hybrid SUV को पहली बार बिना किसी कैमोफ्लाज यानी कवर के भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस स्पॉटिंग से SUV के एक्सटीरियर डिजाइन और हाइब्रिड मॉडल की पहचान से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। जिसकी खास बात यह है कि इसमें दमदार हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।

बता दें कि इस SUV को अंतरराष्ट्रीय बाजार में Jaecoo ब्रांड के तहत बेचा जाता है। वहीं भारत में इसे JSW Motors अपने ब्रांड के तहत पेश कर सकती है। लेकिन कंपनी ने अभी तक इसके भारतीय नाम, कीमत और लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बिना कवर के दिखी Jaecoo J5 Hybrid SUV

हाल ही में MRD Vlogs के इंस्टाग्राम पेज पर Jaecoo J5 Hybrid का एक वीडियो सामने आया है। इसमें SUV बिना किसी कवर के सड़क पर चलती दिखाई दे रही है। इसके पीछे HYBRID बैजिंग और सामने बड़ी मल्टी-स्लैट ग्रिल नजर आती है। वहीं इसका बॉक्सी डिजाइन, ऊंचा बोनट और स्क्वायर व्हील आर्च इसे दमदार SUV लुक देते हैं। इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील मिलने की जानकारी है। अंतरराष्ट्रीय मॉडल की लंबाई 4,380mm, चौड़ाई 1,860mm और ऊंचाई 1,650mm है। इसकी दिलचस्प बात यह है कि Jaecoo J5 का इलेक्ट्रिक वर्जन भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूद है। वहीं दोनों वर्जन की पहचान में बड़ा अंतर इनकी फ्रंट ग्रिल का है।

स्पेसिफिकेशनJaecoo J5 Hybrid
इंजन1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल
बैटरी1.83kWh
कुल पावर224 PS
टॉर्क295 Nm
ड्राइव सिस्टमफ्रंट व्हील ड्राइव
व्हील साइज18 इंच
0-100 kmph7.9 सेकंड
दावा की गई माइलेज18.9 kmpl

224 PS का हाइब्रिड इंजन, बिना चार्जिंग की जरूरत

Jaecoo J5 Hybrid की सबसे बड़ी खासियत इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय मॉडल में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 1.83kWh की बैटरी दी गई है। साथ ही दोनों को मिलाकर यह 224 PS की पावर और 295 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है।

वहीं कंपनी के अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों को लेकर बताया है कि यह SUV 7.9 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी एक और खासियत यह है कि यह स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड है इसलिए इसे इलेक्ट्रिक कार की तरह बाहर से चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन भारतीय मॉडल के इंजन और परफॉर्मेंस की पुष्टि अभी बाकी है।

13.2 इंच की स्क्रीन और मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

इसके फीचर्स की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय मॉडल में 13.2-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, 8.8-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरमिक सनरूफ मिलती है। इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जिंग, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड टेलगेट और Sony का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम भी दिया गया है।

वहीं सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, 540-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं। रिपोर्ट्स मे यह भी सामने आया है कि इसमें लेवल-2 ADAS के तहत 18 ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स भी उपलब्ध हैं। लेकिन भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में इनमें से कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे यह देखना बाकी है।

कब लॉन्च होगी और कितनी हो सकती है कीमत?

Jaecoo J5 Hybrid फिलीपींस जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से बिक्री के लिए उपलब्ध है। फिलीपींस में इसकी शुरुआती कीमत 9,99,000 पेसो है जो भारतीय मुद्रा में लगभग 15.6 लाख रुपये के बराबर बैठती है। लेकिन इसे भारत की संभावित एक्स-शोरूम कीमत नहीं मानना चाहिए।

भारत में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Suzuki Grand Vitara जैसी मिड-साइज SUV से हो सकता है। JSW Motors इसे 2027 में पेश कर सकती है लेकिन लॉन्च टाइमलाइन और कीमत की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

LIVE: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू, महिला आरक्षण बिल और परिसीमन विधेयक को मिल रहा कई पार्टियों का समर्थन

शरद पवार गुट ने जारी की थ्री-लाइन व्हिप, 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सभी सांसदों की लोकसभा हाजिरी अनिवार्य

परिसीमन बिल पर महाराष्ट्र से लगेगी मोदी सरकार की नैया पार! उद्धव-शरद पवार के बाद कांग्रेस पर बीजेपी की नजर

संसद का विशेष सत्र कब और कौन बुलाता है? 6 महीने के नियम से लेकर विशेष बैठक तक, समझें संविधान का पूरा गणित

दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, सुप्रीम कोर्ट से राहत; नरेश बाल्यान को MCOCA केस में मिली जमानत