JSW Motors की वेबसाइट आई है। Source. JSW
ऑटोमोबाइल

JSW Motors की नई SUV की तैयारी शुरू, लॉन्च से पहले लाइव हुई कंपनी की वेबसाइट, 3 दिसंबर को उठेगा पर्दा

JSW Motors India Website: SUV JSW Combat को 3 दिसंबर 2026 को पेश किए जाने की उम्मीद है। यह एक प्लग-इन हाइब्रिड SUV होगी जिसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलने की संभावना है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • JSW Motors ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च से पहले लाइव कर दी है।

  • पहली SUV JSW Combat को 3 दिसंबर 2026 को पेश किए जाने की उम्मीद है।

  • यह SUV प्लग-इन हाइब्रिड होगी जिसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलगा।

JSW Combat Launch Date: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक नई कंपनी की एंट्री होने जा रही है। जिसमें JSW Motors ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च से पहले लाइव कर दी है। कंपनी की पहली SUV JSW Combat को 3 दिसंबर 2026 को पेश किए जाने की उम्मीद है। इसकी खास बात यह है कि यह एक प्लग-इन हाइब्रिड SUV होगी जिसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलने की संभावना है।

वहीं नई वेबसाइट पर कंपनी ने ग्राहकों के लिए रजिस्टर इंटरेस्ट का विकल्प भी दिया है। लेकिन अभी गाड़ी की बुकिंग शुरू नहीं हुई है और न ही इसकी कीमत या वेरिएंट की जानकारी सामने आई है। ऐसे में कंपनी की पहली कार को लेकर ऑटो बाजार में उत्सुकता बढ़ गई है।

JSW Motors की वेबसाइट हुई लाइव, शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

JSW Motors की आधिकारिक वेबसाइट jswmotors.com पर जाकर ग्राहक आने वाली गाड़ी में अपनी दिलचस्पी दर्ज करा सकते हैं। यह कंपनी की पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में एंट्री की दिशा में शुरुआती कदम है।

साथ ही JSW Group इलेक्ट्रिक और नई तकनीक वाली मोबिलिटी के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। जिसमें कंपनी महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट विकसित कर रही है। यहां वाहन उत्पादन के साथ बैटरी असेंबली, रिसर्च और सप्लायर इंटीग्रेशन जैसी सुविधाएं भी तैयार की जा रही हैं।

JSW Combat में मिलेगा प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि JSW Combat को चीन की Chery कंपनी की Jetour T2 SUV के आधार पर तैयार किया जा रहा है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 18.4kWh का बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। इसका संयुक्त आउटपुट करीब 360hp पावर और 610Nm टॉर्क हो सकता है। पावर को 3-स्पीड डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन के जरिए आगे के पहियों तक पहुंचाया जा सकता है।

ग्लोबल Jetour T2 को लेकर बताया है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर NEDC साइकिल में 90 किलोमीटर तक इलेक्ट्रिक रेंज देती है। लेकिन भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल की आधिकारिक रेंज अभी सामने नहीं आई है।

केबिन में मिल सकती हैं प्रीमियम सुविधाएं

JSW Combat का इंटीरियर भी काफी फीचर-लोडेड होने की उम्मीद है। इसमें 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.6 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है। वहीं सुरक्षा और ड्राइविंग सुविधा के लिए 540-डिग्री कैमरा और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल भी दिया जा सकता है। फिलहाल ये फीचर्स संभावित हैं कंपनी ने भारत-स्पेक मॉडल की पूरी लिस्ट जारी नहीं की है।

साथ ही JSW Combat का उत्पादन महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित कंपनी के आगामी प्लांट में किए जाने की योजना है। कंपनी 50 से ज्यादा भारतीय और ग्लोबल सप्लायर्स के साथ काम कर रही है। अब देखना होगा कि 3 दिसंबर को होने वाले डेब्यू में JSW Motors कीमत, बुकिंग और फीचर्स को लेकर क्या जानकारी देती है।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद