JSW Combat की नई कार की तस्वीर वायरल। Source. JSW
ऑटोमोबाइल

JSW Combat SUV की नई तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल, 360 bhp की पावर और 1,100 km तक की रेंज मिलने की उम्मीद

JSW Combat Launch Date: JSW Motors अपनी पहली गाड़ी Combat के साथ इस सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी कर रही है। जिसमें प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • JSW Motors अपनी पहली गाड़ी Combat के साथ सेगमेंट में कदम रखने वाला है।

  • कंपनी 4 दिसंबर 2026 को इस SUV से पर्दा उठा सकती है।

  • इसको Chery की Jetour T2 SUV के आधार पर तैयार किया जा रहा है।

JSW Combat Range: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक नई दमदार SUV की एंट्री होने वाली है। जिसमें JSW Motors अपनी पहली गाड़ी Combat के साथ इस सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी कर रही है। जानकारी में बताया जा रहा है कि यह एक बड़ी और बॉक्सी डिजाइन वाली SUV होगी जिसमें प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। वहीं कंपनी 4 दिसंबर 2026 को इस SUV से पर्दा उठा सकती है। इससे पहले JSW Combat की नई स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें पहली बार इसके एक्सटीरियर के साथ केबिन की भी झलक देखने को मिली है। इन तस्वीरों को X यूजर SuryawanshiPrit ने शेयर किया है।

बॉक्सी डिजाइन और 20-इंच के अलॉय व्हील्स देंगे दमदार लुक

JSW Combat के बारे में बताए तो इसको Chery की Jetour T2 SUV के आधार पर तैयार किया जा रहा है। सामने आई तस्वीरों में गाड़ी पूरी तरह कैमोफ्लाज से ढकी है लेकिन इसका ऊंचा स्टांस और चौड़ा बॉडी डिजाइन साफ नजर आता है। इसमें फ्लैट बोनट, चौकोर हेडलैंप, बड़े ORVMs, रूफ रेल्स और साइड स्टेप्स मिल सकते हैं। इसके अलावा पीछे टेलगेट पर स्पेयर व्हील और बड़े बंपर दिए जाने की उम्मीद है। वहीं SUV में 20-इंच के अलॉय व्हील्स भी मिल सकते हैं।

5-सीटर SUV में मिलेगा बड़ा बूट स्पेस

साइज की बात करें तो Combat के डायमेंशन Jetour T2 जैसे हो सकते हैं। इसकी लंबाई 4,785mm, चौड़ाई 2,006mm और ऊंचाई 1,880mm होने की उम्मीद है। वहीं इसका व्हीलबेस 2,800mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 220mm हो सकता है। यह पांच लोगों के बैठने वाली SUV होगी। इसके PHEV वर्जन में 752 लीटर का बूट स्पेस मिलने की संभावना है।

केबिन में बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम फीचर्स

स्पाई तस्वीरों में SUV का डैशबोर्ड और चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिखाई दिया है। इसमें 15.6-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, मेमोरी फंक्शन वाली इलेक्ट्रिक सीटें, 12-स्पीकर Sony साउंड सिस्टम, 540-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। लेकिन भारत आने वाले मॉडल के फीचर्स अभी आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं हुए हैं।

360 bhp की पावर और 1,100 km तक की रेंज

JSW Combat में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 18.4 kWh का बैटरी पैक और दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है। Jetour T2 के इस PHEV पावरट्रेन का संयुक्त आउटपुट 360 bhp पावर और 610 Nm टॉर्क तक है। इसे 3-स्पीड हाइब्रिड ट्रांसमिशन से जोड़ा जाता है।

दावे में बताया गया है कि यह SUV केवल इलेक्ट्रिक पावर पर करीब 90 km चल सकती है जबकि पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर 1,100 km तक की कुल रेंज दे सकते हैं। कुछ विदेशी बाजारों में इसका AWD विकल्प भी उपलब्ध है लेकिन भारतीय मॉडल में यह मिलेगा या नहीं इसकी पुष्टि बाकी है। वहीं कीमत, वेरिएंट और अन्य जानकारियों के लिए 4 दिसंबर के डेब्यू का इंतजार करना होगा।

Delhi Pollution Rules: नो पीयूसी-नो फ्यूल से दोगुनी पार्किंग फीस तक, 1 नवंबर से दिल्ली में लागू हुए 10 नए नियम

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें, बोले- भारत अब रुकने वाला नहीं

Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पास, किसने क्या कहा?

जेल से बाहर आते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, किस मामले में हुई कार्रवाई?