Elon musk की कंपनी Tesla को लेकर नई खबर सामने आई है। (सौ. Design) 
ऑटोमोबाइल

Electric Vehicles के भविष्य पर बड़ी चर्चा, Elon Musk और ग्लोबल ईवी कंपनियों को भारत सरकार का न्यौता

सीईओ एलन मस्क और दुनिया भर की ईवी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को आमंत्रित किया है। यह चर्चा भारत में इलेक्ट्रिक पैसेंजर कारों की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और नई गाइडलाइंस तय करने के उद्देश्य से की जा रही है।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने से पहले, भारत की भारी उद्योग मंत्रालय (Ministry of Heavy Industries) ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) पॉलिसी पर चर्चा के लिए टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और दुनिया भर की ईवी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को आमंत्रित किया है। यह चर्चा भारत में इलेक्ट्रिक पैसेंजर कारों की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और नई गाइडलाइंस तय करने के उद्देश्य से की जा रही है।

एलन मस्क को बड़ा प्रस्ताव

भारत सरकार ने टेस्ला के साथ पुरानी साझेदारी को पुनर्जीवित करने की ओर कदम बढ़ाया है। हालांकि, टेस्ला की भारत में इन्वेस्टमेंट योजना लंबे समय से रुकी हुई है, लेकिन अब इसे फिर से चर्चा में लाया जा सकता है। वियतनाम की विनफास्ट कंपनी ने पहले ही भारत में निवेश की इच्छा जाहिर की है।

चर्चा के मुख्य मुद्दे

इस बैठक में ईवी पॉलिसी के कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

  • एक्सपोर्ट कॉस्ट में कमी: भारत में $500 मिलियन (लगभग 4,150 करोड़ रुपये) से अधिक निवेश करने वाली कंपनियों को कम लागत के फायदे दिए जा सकते हैं।
  • इम्पोर्ट टैक्स में कटौती: $35,000 से ऊपर कीमत वाले ईवी पर मौजूदा 70-100% इम्पोर्ट टैक्स को घटाकर 15% करने का प्रस्ताव है।
  • डीवीए लक्ष्य: तीन साल में 25% और पांच साल में 50% डीवीए (डोमेस्टिक वैल्यू एडिशन) हासिल करना अनिवार्य हो सकता है।

पॉलिसी का उद्देश्य

ईवी पॉलिसी का मकसद भारत में ग्लोबल और घरेलू इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण को बढ़ावा देना है। यह नीति प्रोडक्शन से जुड़ी सुविधाओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए डिजाइन की गई है।

कौन-कौन सी कंपनियां होंगी शामिल?

इस चर्चा में टेस्ला, हुंडई, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज, किआ, टोयोटा और रेनॉल्ट-निसान जैसी ग्लोबल ईवी कंपनियां हिस्सा लेंगी। भारतीय कंपनियों में टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की