EV की बैटरी को लेकर फायदा। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी को लेकर अब नहीं रहेगी चिंता, मिलेगी लाइफटाइम वारंटी

इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले अधिकतर लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है—बैटरी कितनी चलेगी? क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहन की पूरी परफॉर्मेंस और सुरक्षा इस पर ही निर्भर करती है।

सिमरन सिंह

इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले अधिकतर लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है—बैटरी कितनी चलेगी? क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहन की पूरी परफॉर्मेंस और सुरक्षा इस पर ही निर्भर करती है। साथ ही यह कार का सबसे महंगा पार्ट भी होता है। ऐसे में लोगों को डर रहता है कि अगर बैटरी समय से पहले खराब हो गई तो उन्हें भारी खर्च उठाना पड़ेगा।

अब इस चिंता का समाधान कुछ कंपनियों ने लाइफटाइम बैटरी वारंटी देकर कर दिया है, जो कि इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

MG Windsor EV: भारत की पहली लाइफटाइम बैटरी वारंटी वाली कार

कुछ ही महीने पहले लॉन्च हुई MG Windsor EV भारत की ऐसी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसमें ग्राहकों को लाइफटाइम बैटरी वारंटी दी जा रही है। इसमें दो बैटरी वेरिएंट मिलते हैं:

  • 38kWh बैटरी पैक – 331 किमी की रेंज
  • 52.9kWh बैटरी पैक (Windsor EV Pro) – 449 किमी की रेंज
  • यह SUV टाटा नेक्सन EV, हुंडई क्रेटा EV और महिंद्रा XUV400 को सीधी टक्कर देती है।
  • वारंटी का लाभ सिर्फ पहले मालिक को मिलेगा, और बैटरी में किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में कंपनी उसे फ्री में रिपेयर या रिप्लेस करेगी।

Tata Motors का बड़ा ऐलान: कई मॉडलों में मिलेगी लाइफटाइम बैटरी वारंटी

टाटा मोटर्स ने भी हाल ही में अपनी प्रमुख इलेक्ट्रिक कारों में लाइफटाइम बैटरी वारंटी देने की घोषणा की है। इसमें शामिल हैं:

  • Harrier EV
  • Curvv EV
  • Nexon EV (45 kWh वेरिएंट)

इन मॉडलों में 500 किमी से अधिक की रेंज मिलती है, जो इन्हें लंबी दूरी के सफर के लिए परफेक्ट बनाती है।

क्या है लाइफटाइम वारंटी का मतलब?

लाइफटाइम वारंटी का मतलब यह नहीं है कि बैटरी कभी खराब नहीं होगी, बल्कि इसका अर्थ है कि अगर बैटरी में कोई तकनीकी खामी आती है, तो कंपनी उसे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सुधारने या बदलने की जिम्मेदारी लेगी।

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO

गुजरात कर रहा क्लेम तो महाराष्ट्र बोल रहा मुंबई का पुत्र, आखिर कहां से हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट