Car पर मिलने वाला है भारी डिस्काउंट। (सौ. Design) 
ऑटोमोबाइल

Independence Special ऑफर्स के साथ Jeep से लेकर Tata दे रहीं भारी डिस्काउंट

August 2025 Car Sale: फेस्टिव सीजन में ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त हलचल अगस्त 2025 में कई बड़ी कार कंपनियां Independence Special ऑफर्स के तहत ग्राहकों को आकर्षक डिस्काउंट दे रही हैं।

सिमरन सिंह

Festive Season Car Offers 2025: फेस्टिव सीजन के आगमन से पहले ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त हलचल है। अगस्त 2025 में कई बड़ी कार कंपनियां Independence Special ऑफर्स के तहत ग्राहकों को आकर्षक डिस्काउंट दे रही हैं। अगर आप SUV या इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय साबित हो सकता है।

Jeep और Citroën दमदार ऑफर्स

Stellantis Group ने अगस्त 2025 में अपनी Jeep और Citroën कारों पर बेहतरीन ऑफर्स की घोषणा की है।

  • Jeep Compass (2024 मॉडल): 2.95 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स, जिसमें 1.77 लाख का कंज्यूमर ऑफर और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल।
  • Jeep Meridian (2024): 2.3 लाख रुपये तक की छूट।
  • Jeep Meridian (2025 यूनिट्स): 80,000 रुपये तक का ऑफर।
  • Citroën Basalt: 2.8 लाख रुपये तक की बचत।
  • Citroën C3: 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट।
  • Citroën C3 Aircross: 1.15 लाख रुपये तक का बेनिफिट।

Nissan Magnite Onam Special

Onam के मौके पर Nissan Magnite Turbo Edition पर कुल 1.03 लाख रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसमें शामिल हैं:

  • 15,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर
  • 55,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस
  • 5,000 रुपये का स्पेशल ऑफर
  • कॉर्पोरेट डिस्काउंट

ध्यान दें, ये ऑफर्स केवल चुनिंदा वेरिएंट्स पर लागू हैं, इसलिए खरीद से पहले डीलर से पुष्टि करना जरूरी है।

Skoda और Volkswagen पैकेज्ड बेनिफिट्स

  • Skoda Kushaq और Slavia: 2.3 लाख रुपये तक के पैकेज्ड बेनिफिट्स, जिसमें 1 लाख का लॉयल्टी बोनस, 40,000 रुपये की एक्सेसरीज और 90,000 रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल।
  • Volkswagen Taigun और Virtus: एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज स्कीम और लॉयल्टी ऑफर्स के तहत 80,000 रुपये तक की बचत।

Tata Motors  SUV और EV पर जबरदस्त डील्स

  • Tata Motors ने भी इस Independence Special ऑफर्स में अपनी SUV और EV रेंज को शामिल किया है।
  • Tata Harrier Adventure+ और Safari Adventure+: 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट।
  • Altroz Racer Edition (2024 मॉडल): 85,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर और एक्सचेंज बोनस, जो सही नेगोशिएशन पर 1.75 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।
  • Tata Curvv EV और Nexon EV: 1 लाख रुपये तक की छूट।

अगर आप अगस्त 2025 में नई कार लेने का मन बना रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए बेस्ट डील्स और भारी बचत का सुनहरा मौका है। जो आपके सपने को कम पैसों में पूरा करेंगा। जो भी ऑफर आपके लिए सही हो उसको अपनाए और अपने घर सपनों की गाड़ी लाए।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला