Car mileage को बढ़ाने के लिए क्या करें। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

इन आसान तरीकों से आप भी बढ़ा सकते हैं अपनी कार का माइलेज, जानें आसान स्टेप्स

Car Tips and Tricks: पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों ने कार मालिकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। अगर आपकी कार का माइलेज आपको परेशान कर रहा है तो आप कुछ अहम कदम उठा सकते है।

सिमरन सिंह

Car Mileage Tips: आज के समय में पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों ने कार मालिकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। अगर आपकी कार का माइलेज आपको परेशान कर रहा है और आप हर महीने ईंधन पर हजारों रुपये खर्च नहीं करना चाहते, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप कार की परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं और फ्यूल बचत भी कर सकते हैं।

ज्यादा वजन से बचें

कार में रखा बेवजह का भारी सामान आपके माइलेज को सीधा प्रभावित करता है। पुराने टूल्स, अतिरिक्त टायर या भारी बैग्स इंजन पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं। कोशिश करें कि केवल जरूरी सामान ही कार में रखें और उसे जितना हल्का रख सकें, उतना बेहतर होगा।

फालतू एक्सेसरीज़ हटाएं

भारी और बड़े आकार की एक्सेसरीज़ जैसे रूफ बॉक्स, बुल बार और बड़े अलॉय व्हील्स कार की वायुगतिकीय क्षमता (Aerodynamics) को प्रभावित करते हैं। इससे इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और ईंधन की खपत बढ़ती है। रोजमर्रा की ड्राइविंग में जिन एक्सेसरीज़ का कोई खास उपयोग नहीं है, उन्हें हटाना ही समझदारी है।

टायर की देखभाल करें

कार के टायर अगर पुराने, घिसे हुए या कम हवा वाले हों तो इंजन पर दबाव बढ़ जाता है और माइलेज घटने लगता है। बेहतर माइलेज के लिए नियमित रूप से टायर का प्रेशर चेक करें और सही हवा भरवाएं। अगर टायर घिस चुके हैं, तो समय पर उन्हें बदलना न भूलें।

एयर फिल्टर को साफ रखें

गंदा एयर फिल्टर इंजन तक पर्याप्त हवा पहुंचने नहीं देता, जिससे ईंधन की खपत बढ़ जाती है। इसलिए समय-समय पर एयर फिल्टर की जांच करें और जरूरत पड़ने पर उसे बदलें। इसके साथ ही, नियमित सर्विसिंग कराते रहना भी माइलेज सुधारने के लिए बेहद जरूरी है।

ध्यान दें

कार का माइलेज केवल इंजन की क्षमता पर निर्भर नहीं करता, बल्कि आपके ड्राइविंग स्टाइल और कार की देखभाल पर भी आधारित होता है। अगर आप ऊपर बताए गए छोटे-छोटे उपायों को अपनाते हैं, तो निश्चित ही ईंधन की खपत कम होगी और जेब पर बोझ भी घटेगा।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...