इन बातों पर ध्यान देना है जरूरी। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

गर्मियों में बाइक ओवरहीटिंग से बचना है जरूरी, जानिए कौन-सी गलतियां कर रही हैं इंजन को बर्बाद

गर्मियों में ट्रैफिक जाम, लंबी दूरी की राइडिंग के दौरान बाइक का इंजन तेजी से गर्म होता है। अगर इसे नजरअंदाज किया गया, तो यह न केवल इंजन की कार्यक्षमता को घटा सकता है।

सिमरन सिंह

गर्मियों के मौसम में ट्रैफिक जाम या लगातार लंबी दूरी की राइडिंग के दौरान बाइक का इंजन तेजी से गर्म होने लगता है। अगर इसे नजरअंदाज किया गया, तो यह न केवल इंजन की कार्यक्षमता को घटा सकता है, बल्कि बाइक का माइलेज भी तेजी से गिर सकता है। खासकर यदि आपकी बाइक रोजाना इस्तेमाल में आती है और बार-बार ओवरहीट होती है, तो कुछ सामान्य सी दिखने वाली गलतियां इंजन के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।

ओवरस्पीडिंग से करें परहेज

गर्मियों में तेज रफ्तार से बाइक चलाना इंजन पर अतिरिक्त दबाव डालता है। ज्यादा स्पीड पर इंजन जरूरत से ज्यादा काम करता है, जिससे उसका तापमान तेजी से बढ़ता है। इसका सीधा असर इंजन की लाइफ और माइलेज पर पड़ता है।

तेजी से गियर बदलना बन सकता है मुसीबत

अगर आप बार-बार अचानक और तेज़ी से गियर शिफ्ट करते हैं, तो यह इंजन के लिए झटका बन सकता है। इस तरह की आदत से इंजन पर दबाव बढ़ता है और वह जल्दी गर्म होने लगता है। इसलिए गियर शिफ्टिंग हमेशा स्मूथ और जरूरत के अनुसार करें।

ओवरलोडिंग ना करें, ट्रिपलिंग से बचें

बाइक पर जरूरत से ज्यादा वजन लादना या ट्रिपलिंग करना इंजन पर अतिरिक्त भार डालता है। इससे इंजन को सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जो कि ओवरहीटिंग की एक बड़ी वजह है।

धूप में पार्किंग से भी बढ़ता है तापमान

गर्मियों में यदि आप बाइक को धूप में कई घंटे खड़ा रखते हैं और फिर तुरंत राइडिंग शुरू कर देते हैं, तो इंजन कुछ ही दूरी पर ओवरहीट हो सकता है। इसलिए बाइक को छांव या शेड में पार्क करना सबसे बेहतर विकल्प है।

ध्यान दें

गर्मियों में बाइक की देखभाल बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी सावधानियां न केवल ओवरहीटिंग से इंजन को बचा सकती हैं, बल्कि बाइक की परफॉर्मेंस और माइलेज को भी बनाए रखती हैं।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां