Hyundai ने त्यौहार के लिए अपनी कार के कुछ मॉडल पर डिस्काउंट दिया है। (सौ. Hyundai) 
ऑटोमोबाइल

Hyundai की इन गाड़ियों पर मिलेगा भारी डिस्काउंट, हजारों की होगी बचत।

अगर आप भी फेस्टिवल सीजन में कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह ऑप्शन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। इस कार के अंदर आपको भारी डिस्काउंट मिलने वाला है। साथ ही, इसके फीचर्स आपको इसे खरीदने पर मजबूर कर देंगे।

सिमरन सिंह

ऑटो कंपनी अपने ग्राहकों को बीच-बीच में कुछ मॉडल के ऊपर बंपर डिस्काउंट ऑफर देती है और इस बार फेस्टिव सीजन को देखते हुए Hyundai ने भी अपने कस्टमर को शानदार ऑफर्स देने के लिए कमर कस ली है। Hyundai Exter, Hyundai Venue, Hyundai i20 और Hyundai Grand i10 Nios जैसे 4 मॉडल पर अक्टूबर महीने में भारी छूट मिलने वाली है। यह सभी सीएनजी मॉडल पर आपको फायदा मिलेगा, ऐसे में जानते हैं कि किस मॉडल में क्या खासियत और क्या कीमत है?

Hyundai Venue

Tata Nexon को बराबर की टक्कर देने वाली Hyundai की इस एसयूवी पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें यूजर्स 80,629 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। बेनिफिट्स की बात करें तो आपको 21,628 रुपये की एक्सेसरीज सिर्फ 6,000 रुपये में मिल जाएगी। इस एसयूवी की कीमत 7,94,100 रुपये से लेकर 13,53,000 रुपये तक है।

Hyundai Exter

Hyundai की एसयूवी बेस्ट सेलिंग गाड़ियों में से एक है, इस कार पर 42,972 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही बेनिफिट्स की बात करें तो आप 17,971 रुपये की एक्सेसरीज को सिर्फ 5,000 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं इस सीएनजी मॉडल की कीमत 6,12,800 रुपये से लेकर 10,42,800 रुपये तक है।

Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai की हैचबैक पर 58,000 रुपये की छूट मिलने वाली है। इस कार की कीमत 5,92,300 रुपये से 8,56,300 रुपये तक है।

Hyundai i20

हुंडई की इस कार पर 55,000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं। इस गाड़ी की कीमत 7,04,400 रुपये से 11,20,900 रुपये तक है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन