EV और Hybrid में कौन सी चुने। Source. Social Media
ऑटोमोबाइल

Hybrid vs EV: 2026 में कौन सी कार पड़ेगी सस्ती? खरीदने से पहले जान लें कीमत और खर्च का पूरा गणित

Hybrid vs EV: पेट्रोल के अलावा हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों का विकल्प भी लोगों के बीच है। लेकिन कारों में से कौन सी आपकी जरूरत के हिसाब से सही रहेगी यह जानना भी जरूरी है।

सिमरन सिंह
  • Highlight:

  • हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों में मुख्य अंतर क्या है?

  • भारत में लोग क्या पेट्रोल गाड़ियों को छोड़ Hybrid और EV की तरफ जा रहे है?

  • Hybrid या EV कार चुनते समय कौन सी बात पर ध्यान देंना चाहिए?

India Hybrid Or Electric Vehicle: भारत में कार खरीदने वाले ग्राहकों के सामने अब पेट्रोल के अलावा हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों का विकल्प भी तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन सवाल सिर्फ माइलेज या बैटरी रेंज का नहीं है बल्कि यह भी है कि कार खरीदने में कितना पैसा लगेगा, रोजाना चलाने का खर्च कितना होगा और लंबी यात्रा में कौन ज्यादा सुविधाजनक रहने वाला है। इसमें Hybrid vs EV की तुलना में कोई एक विकल्प हर ग्राहक के लिए सही नहीं है। फैसला आपकी ड्राइविंग और चार्जिंग की सुविधा पर निर्भर करता है। ऐसे में जानते है कि आपकी जरूरत के हिसाब से क्या सही होगा।

हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कार में क्या अंतर है?

हाइब्रिड कार में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी होती है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल कम गति पर कुछ दूरी इलेक्ट्रिक मोड में चल सकते हैं और इनकी बैटरी सामान्य तौर पर गाड़ी चलने तथा ब्रेक लगाने के दौरान चार्ज होती है। इन्हें अलग से चार्जिंग स्टेशन पर लगाने की जरूरत नहीं होती। वहीं इसके उलट पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार बैटरी से चलती है और इसे बिजली से चार्ज करना पड़ता है। इसमें पेट्रोल भरवाने की जरूरत नहीं होती।

खरीदने की कीमत और रोजाना चलाने का खर्च

देखा जाता है कि कार की शुरुआती कीमत मॉडल, बैटरी क्षमता, फीचर्स और वेरिएंट के हिसाब से बदलती है। इसलिए केवल एक्स-शोरूम कीमत देखकर फैसला करना सही नहीं होगा। इलेक्ट्रिक कार में घर पर चार्जिंग की सुविधा हो तो रोजाना चलाने का खर्च कम हो सकता है। वहीं हाइब्रिड कार में पेट्रोल भरवाना पड़ता है लेकिन चार्जिंग की अलग व्यवस्था नहीं करनी होती।

इसमें नीति आयोग के e-AMRIT पोर्टल बताते है कि घर पर EV चार्ज करना आम तौर पर सार्वजनिक चार्जिंग के मुकाबले सस्ता पड़ सकता है। लेकिन बिजली की दरें राज्य और उपभोक्ता श्रेणी के हिसाब से अलग होती हैं। साथ ही पब्लिक फास्ट चार्जिंग का खर्च भी अलग हो सकता है।

लंबी यात्रा और रोजाना के इस्तेमाल में कौन आगे?

अगर रोजाना शहर में तय दूरी तय करते हैं और घर या ऑफिस में चार्जिंग की सुविधा है तो EV आपके लिए व्यावहारिक विकल्प बन सकती है। लेकिन अपार्टमेंट में पार्किंग के साथ चार्जर लगाना संभव नहीं है या अक्सर लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ती है तो हाइब्रिड कार ज्यादा सुविधाजनक लग सकती है। इसमें पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाकर सफर जारी रखा जा सकता है। साथ ही EV खरीदने से पहले अपने नियमित रूट पर चार्जिंग स्टेशन, चार्जिंग में लगने वाला समय और कार की वास्तविक ड्राइविंग रेंज जरूर जांचें। साथ ही यह जरूर जाने कि कंपनी की दावा की गई रेंज और रोजमर्रा की परिस्थितियों में मिलने वाली रेंज अलग हो सकती है।

कार खरीदने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

फैसला लेने से पहले कार की ऑन-रोड कीमत, अनुमानित सालाना दूरी, ईंधन या बिजली का खर्च, सर्विस और वारंटी की शर्तों की तुलना करें। अगर आपकी प्राथमिकता कम रनिंग कॉस्ट है और घर पर चार्जिंग संभव है तो EV पर विचार करें। अगर चार्जिंग की चिंता नहीं चाहते और लंबी यात्रा नियमित करते हैं, तो हाइब्रिड विकल्प उपयोगी हो सकता है।

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत