मंहगी बाइक को लेकर भारत में दिवानगी। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

भारत में प्रीमियम मोटरसाइकिलों की मांग में जबरदस्त उछाल, एंट्री-लेवल बाइक्स की बिक्री घटी

मोटरसाइकिल बाजार में नया ट्रेंड आ चुका है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जहां एक ओर एंट्री-लेवल मोटरसाइकिलों की बिक्री में 10 प्रतिशत की सालाना गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आने वाले समय में फर्क पड़ सकता है।

सिमरन सिंह

नई दिल्ली: भारत के मोटरसाइकिल बाजार में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, जहां एक ओर एंट्री-लेवल मोटरसाइकिलों की बिक्री में 10 फीसदी की सालाना गिरावट दर्ज की गई है, वहीं दूसरी ओर प्रीमियम बाइक्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब यह सेगमेंट दो-पहिया बाजार के 24% हिस्से पर काबिज हो चुका है।

क्या हैं प्रीमियम बाइक्स?

एंट्री-लेवल बाइक्स में 150 से 200cc तक के इंजन शामिल होते हैं, जबकि प्रीमियम बाइक्स में 250cc से ऊपर की कैटेगरी आती है। इनका इंजन 300cc से लेकर 900cc तक हो सकता है। प्रीमियम बाइक्स को स्टाइल के आधार पर क्रूजर, एडवेंचर टूरर, स्पोर्ट्स बाइक, नेकेड बाइक और कैफे रेसर जैसी श्रेणियों में बांटा गया है।

क्यों बढ़ रही है इनकी लोकप्रियता?

विदेशी ब्रांड्स की उपस्थिति, शहरीकरण का विस्तार और युवाओं की बदलती प्राथमिकताएं इस ट्रेंड को बढ़ावा दे रही हैं। ऑटो एक्सपर्ट अशोक वर्मा कहते हैं, "अब लोग ऐसी बाइक्स चाहते हैं जो कुछ ही सेकंड में हाई स्पीड पकड़ लें। युवा अपने बाइकिंग स्किल्स का प्रदर्शन करना पसंद करते हैं और एडवेंचर ट्रैवेलिंग के लिए दमदार बाइक्स को चुनते हैं।"

हाल ही में लॉन्च हुई कुछ प्रमुख बाइक्स

बेनेली टीआरके 502:

500cc की इस बाइक में 6.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जैसे 5 इंच का TFT डिस्प्ले, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हीटेड सीट्स और ट्यूबलेस टायर्स।

पल्सर एनएस 400Z:

400cc सेगमेंट की सबसे किफायती बाइक मानी जा रही यह बाइक लगभग 1.90 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध हो सकती है।

कावासाकी Z900:

900cc इंजन वाली यह स्ट्रीटफाइटर बाइक करीब 10 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च हो सकती है।

यज़्दी एडवेंचर 2025:

इस नए मॉडल में OBD-II इंजन, नया डिजिटल कंसोल और कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स शामिल होंगे।

  • बाइक खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
  • अच्छी क्वालिटी के सेफ्टी गियर्स में निवेश करें।
  • टेस्ट राइड के दौरान ठंडी बाइक पर राइड करें।
  • सिर्फ लुक्स के आधार पर फैसला न लें, तकनीकी जानकारियां भी इकट्ठा करें।
  • पुरानी बाइक खरीदते समय कागजात, टायर की स्थिति और फाइनेंस की पूरी जानकारी लें।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल